• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 2 डिस्‍प्‍ले वाला Motorola का फोल्‍डेबल फोन razr 50 भारत में लॉन्‍च, दाम Rs 50 हजार से कम!

2 डिस्‍प्‍ले वाला Motorola का फोल्‍डेबल फोन razr 50 भारत में लॉन्‍च, दाम Rs 50 हजार से कम!

motorola razr 50 को स्प्रिट्ज ऑरेंज, सैंड बीच और कोआला ग्रे कलर्स में लाया गया है। यह सिंगल वेरिएंट 8GB रैम + 256GB स्‍टाेरेज में आता है। दाम 64,999 रुपये हैं, लेकिन तमाम ऑफर्स को जोड़ दिया जाए तो कीमत 49,999 रुपये पर आ जाती है।

2 डिस्‍प्‍ले वाला Motorola का फोल्‍डेबल फोन razr 50 भारत में लॉन्‍च, दाम Rs 50 हजार से कम!

Motorola razr 50 में 50MP का मेन कैमरा है, जो ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है।

ख़ास बातें
  • motorola razr 50 फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • डिस्‍काउंट और ऑफर्स से 49999 रुपये में खरीदने का मौका
  • 20 सितंबर से शुरू होगी फोन की सेल
विज्ञापन
Motorola razr 50 Launched : फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन चाहने वालों के लिए Motorola ने नई डिवाइस पेश कर दी है। Motorola razr 50 को अब भारत में ले आया गया है। यह 2 डिस्‍प्‍ले वाला फोल्‍डेबल फोन है, जिसमें बाहर की तरफ 3.6 इंच का FHD+ ओलेड डिस्‍प्‍ले है और अंदर 6.9 इंच की LTPO pOLED स्‍क्रीन दी गई है। दावा है कि नए फोल्‍डेबल फोन को 4 लाख बार फोल्‍ड तक टेस्‍ट किया गया है। इसे बनाने में एल्‍युमिनियम फ्रेम का इस्‍तेमाल हुआ है। इसे खरीदने पर यूजर्स को 3 महीनों के लिए गूगल का Gemini एआई मॉडल भी एक्‍सेस करने को मिलेगा। 
 

Motorola razr 50 Price in india

motorola razr 50 को स्प्रिट्ज ऑरेंज, सैंड बीच और कोआला ग्रे कलर्स में लाया गया है। यह सिंगल वेरिएंट 8GB रैम + 256GB स्‍टाेरेज में आता है। दाम 64,999 रुपये हैं, लेकिन तमाम ऑफर्स को जोड़ दिया जाए तो कीमत 49,999 रुपये पर आ जाती है। 

कल से डिवाइस को Amazon.in, Motorola.in समेत ऑफलाइन स्‍टोर्स पर भी प्री-बुक किया जा सकेगा। सेल 20 सितंबर से शुरू होगी। 

लॉन्‍च ऑफर्स के तहत 5 हजार रुपये का लिमिटेड पीरियड फेस्टिव डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। लिमिटेड टाइम के लिए 10 हजार रुपये का इंस्‍टेंट बैंक डिस्‍काउंट मिल रहा है। 
 

Motorola razr 50 specifications, features 

जैसाकि हमने बताया, Motorola razr 50 में दो डिस्‍प्‍ले हैं। बाहर की तरफ 3.6 इंच का pOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। उसका रेजॉलूशन 1066 x 1056 पिक्‍सल्‍स है। डिस्‍प्‍ले में 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट और कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस का प्रोटेक्‍शन है। अंदर की ओर 6.9 इंच का FHD+ pOLED LTPO डिस्‍प्‍ले इस फोन में है, जिसका रेजॉलूशन 2640×1080 पिक्‍सल्‍स है। उसमें 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसकी पीक ब्राटनैस 3 हजार निट्स है और एचडीआर 10 प्‍लस का भी सपोर्ट है।  

Motorola razr 50 में मीडियाटेक का डाइमेंस‍िटी 7300X प्रोसेसर है साथ में माली-G615 MC2 जीपीयू दिया गया है। उसके साथ 8GB LPDDR4X रैम जोड़ी गई है और इंटरनल स्‍टाेरेज 256GB है। 

यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है। कंपनी ने 3 साल तक ओएस अपडेट्स और 4 साल तक सिक्‍यो‍रिटी अपडेट्स का वादा किया है। डुअल सिम सपोर्ट वाला यह फोन एक स्‍लॉट में ई-सिम को भी सपोर्ट करता है। 

Motorola razr 50 में 50MP का मेन कैमरा है। यह ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। साथ में 13MP का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा है। सेल्‍फी कैमरा 32 एमपी का है। 188.4 ग्राम वजन वाला यह फोन साइड-माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर से पैक है। 

इसमें टाइप-सी पोर्ट, स्‍टीरियो स्‍पीकर्स और डॉल्‍बी एटमॉस का सपोर्ट है। IPX8 रेटिंग फोन को मिली है, जो इसे पानी से होने वाले नुकसान से बचा सकती है। 

Motorola razr 50 में 4200mAh की बैटरी है। यह 33W की फास्‍ट चार्जिंग और 15 वॉट की वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जैसाकि हमने बताया फोन खरीदने वाले यूजर्स को 3 महीनों के लिए गूगल के जेमिनी एआई का एक्‍सेस मिलेगा।
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent cover display
  • Long-lasting battery
  • Plenty of cover screen features
  • IPX8 rating
  • कमियां
  • Mediocre processor
  • Software glitches
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7300X
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  3. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  5. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  6. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  8. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  10. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »