Motorola Razr (2019) जल्द होगा भारत में लॉन्च, टीज़र जारी

Motorola Razr (2019) India Launch: Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन मोटोरोला रेज़र (2019) को जल्द भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2019 15:30 IST
ख़ास बातें
  • Snapdragon 710 SoC से लैस है मोटोरोला रेज़र 2019
  • Motorola Razr Price in India से पर्दा उठना अभी बाकी
  • जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है Motorola Razr (2019)

Motorola Razr (2019) price in India: मोटोरोला रेज़र (2019) की भारत में कीमत की फिलहाल जानकारी नहीं

Motorola Razr (2019) India Launch: Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन मोटोरोला रेज़र (2019) को जल्द भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। Motorola ने ट्वीट कर एक टीज़र को भी जारी किया है, याद करा दें कि मोटोरोला रेज़र (2019) को पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया गया था। Motorola Razr (2019) स्मार्टफोन की भिड़ंत फ्लेक्सिबल स्क्रीन के साथ आने वाले सैमसंग के Samsung Galaxy Fold और हुवावे के Huawei Mate X स्मार्टफोन से होगी। इसके अलावा सेकेंडरी डिस्प्ले भी है जिसे कंपनी ने क्विक व्यू पैनल नाम दिया है, इससे आप नोटिफिकेशन, म्यूज़िक कंट्रोल और गूगल अस्सिटेंट आदि फीचर्स को एक्सेस कर पाएंगे।

मोटोरोला इंडिया द्वारा पोस्ट किए गए ट्वीट में इस बात को हाइलाइट किया गया है कि मोटोरोला रेज़र (2019) को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, सटीक रिलीज़ डेट या कीमत का जिक्र नहीं किया गया है। Motorola ने अपनी भारतीय वेबसाइट पर एक रजिस्ट्रेशन पेज़ बनाया है जिसपर जाकर इच्छुक ग्राहक अपडेट प्राप्त करने के लिए साइन-अप कर सकते हैं।  

Motorola Razr (2019) price in India (उम्मीद)

मोटोरोला ने अभी मोटोरोला रेज़र (2019) की भारत में कीमत से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन इसकी कीमत पिछले महीने यूएस में लॉन्च हुए Motorola Razr (2019) की कीमत के आसपास हो सकती है। Motorola Razr Price की बात करें तो यूएस में हैंडसेट की कीमत 1,499.99 डॉलर (लगभग 1,06000 रुपये) है। वहीं, Samsung Galaxy Fold की यूएस में कीमत 1,980 डॉलर (लगभग 1,40,000 रुपये) रुपये है और भारत में इसकी कीमत 1,64,999 रुपये है।
 

Motorola Razr (2019) specifications

मोटोरोला रेज़र (2019) दिखने में ओरिजिनल मोटोरोला रेज़र के समान है। कंपनी ने इसके डिज़ाइन को वाटर रेपलेंट बनाया है। Motorola Razr के प्राइमरी डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का फ्लेक्सिबल ओलेड एचडी+ (876x2142 पिक्सल) स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है।

मोटोरोला (Motorola) का कहना है कि जब फोन को फोल्ड किया जाता है तो स्क्रीन के दोनों हिस्सों के बीच कोई गैप नहीं होता है। फोल्ड होने के बाद यूज़र को 2.7 इंच की सेकेंडरी (600x800 पिक्सल) क्विक व्यू डिस्प्ले मिलेगी। इस स्क्रीन का इस्तेमाल यूज़र सेल्फी लेने, नोटिफिकेशन देखने, कंट्रोल म्यूज़िक प्लेबैक आदि के लिए कर सकते हैं।
Advertisement

मोटोरोला ने फोन में अपर्चर एफ/ 1.7 वाला सिंगल 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैंसरा सेंसर दिया है जो फोल्ड होने पर सेल्फी कैमरा का भी काम करता है और अनफोल्ड होने पर प्राइमरी कैमरा का काम करता है। इसके अलावा कंपनी ने कैमरा सॉफ्टवेयर में नाइट विज़न मोड को भी जोड़ा है ताकि फोन कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें कैप्चर कर सके।  लो-लाइट तस्वीर को बेहतर बनाने के लिए एआई एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया गया है।

इसके अलावा मोटोरोला रेज़र के मुख्य डिस्प्ले के नॉच में 5 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। यदि आप फोन को फोल्ड नहीं करना चाहते तो इस कैमरा सेंसर का इस्तेमाल आप सेल्फी लेने के लिए भी कर सकेंगे। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Motorola Razr स्टॉक एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है।
Advertisement

फोन के निचले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। फोन में जान फूंकने के लिए 2510 एमएएच की बैटरी दी गई है, बैटरी 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कम क्षमता वाली बैटरी होने के बाद अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या यह सिंगल चार्ज में पूरा दिन साथ दे पाती है या नहीं।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में सिम-कार्ड स्लॉट नहीं है लेकिन यह ईसिम कार्ड सपोर्ट करता है। इसके अलावा मोटोरोला ने एनएफसी सपोर्ट, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, 4 जी एलटीई और जीपीएस को जोड़ा है। Motorola Razr की लंबाई-चौड़ाई 72x172x6.9 मिलीमीटर है (बिना फोल्ड किए) और फोल्ड होने के बाद 72x94x14 मिलीमीटर है। मोटोरोला रेज़र 2019 का वज़न 205 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.