Motorola Razr (2019) की पहली सेल फिर टली, अब सेल 6 मई को

याद रहे कि Motorola ने मोटोराला रेज़र (2019) को भारत में 16 मार्च को 1,24,999 रुपये में लॉन्च किया था। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।

Motorola Razr (2019) की पहली सेल फिर टली, अब सेल 6 मई को

Motorola Razr (2019) का दाम 1,24,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम हैं Motorola Razr (2019) में
  • Motorola Razr (2019) है फोल्डेबल स्क्रीन वाला हैंडसेट
  • Motorola ने पहले ही इस फोन की सेल की तारीख 2 अप्रैल तय की थी
विज्ञापन
भारत सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। इस वजह से स्मार्टफोन कंपनियां अपने-अपने फोन की सेल और लॉन्च की तारीख को बदलने के लिए मज़बूर हैं। Motorola ने ऐलान किया है कि उसके फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Razr (2019) की पहली सेल एक बार फिर निर्धारित तारीख पर नहीं होगी। अब इसकी सेल 6 मई को आयोजित होगी, जबकि यह सेल 15 अप्रैल को होने वाली थी। कंपनी ने इसकी जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी। मोटोरोला रेज़र (2019) फोल्डेबल फोन का नाम कंपनी के लोकप्रिय मोटो रेज़र फोन से प्रेरित है।

अभी भरोसे के साथ नहीं कहा जा सकता है कि 6 मई को ही Motorola Razr (2019) की पहली सेल होगी। कोरोना वायरस महामारी को लेकर स्थिति नहीं सुधरने पर सरकार लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर होगी। Motorola ने पहले ही इस फोन की सेल की तारीख 2 अप्रैल तय की थी। बाद में इसे बढ़ाकर 15 अप्रैल किया गया।

याद रहे कि Motorola ने मोटोराला रेज़र (2019) को भारत में 16 मार्च को 1,24,999 रुपये में लॉन्च किया था। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।
 

Motorola Razr (2019) specifications, features

Motorola Razr के प्राइमरी डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का फ्लेक्सिबल ओलेड एचडी+ (876x2142 पिक्सल) स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। मोटोरोला (Motorola) का कहना है कि जब फोन को फोल्ड किया जाता है तो स्क्रीन के दोनों हिस्सों के बीच कोई गैप नहीं होता है। फोल्ड होने के बाद यूज़र को 2.7 इंच का सेकेंडरी (600x800 पिक्सल) क्विक व्यू डिस्प्ले मिलेगी। इस स्क्रीन का इस्तेमाल यूज़र सेल्फी लेने, नोटिफिकेशन देखने, कंट्रोल म्यूज़िक प्लेबैक आदि के लिए कर सकते हैं।

मोटोरोला ने फोन में अपर्चर एफ/1.7 वाला सिंगल 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया है, जो फोल्ड होने पर सेल्फी कैमरा का भी काम करता है। इसके अलावा कंपनी ने कैमरा सॉफ्टवेयर में नाइट विज़न मोड को भी जोड़ा है ताकि फोन कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें कैप्चर कर सके। लो-लाइट तस्वीर को बेहतर बनाने के लिए एआई एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया गया है।

इसके अलावा मोटोरोला रेज़र के मुख्य डिस्प्ले के नॉच में 5 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। यदि आप फोन को फोल्ड नहीं करना चाहते तो इस कैमरा सेंसर का इस्तेमाल आप सेल्फी लेने के लिए भी कर सकेंगे। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Motorola Razr स्टॉक एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है।

फोन के निचले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। फोन में जान फूंकने के लिए 2510 एमएएच की बैटरी दी गई है, बैटरी 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कम क्षमता वाली बैटरी होने के बाद अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या यह सिंगल चार्ज में पूरा दिन साथ दे पाती है या नहीं।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में सिम-कार्ड स्लॉट नहीं है लेकिन यह ईसिम कार्ड सपोर्ट करता है। इसके अलावा मोटोरोला ने एनएफसी सपोर्ट, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, 4 जी एलटीई और जीपीएस को जोड़ा है। Motorola Razr की लंबाई-चौड़ाई 72x172x6.9 मिलीमीटर है (बिना फोल्ड किए) और फोल्ड होने के बाद 72x94x14 मिलीमीटर है। मोटोरोला रेज़र 2019 का वज़न 205 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, lockdown, coronavirus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  6. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  7. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  9. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »