Motorola Razr 2019 भारत में 16 मार्च को होगा लॉन्च, यह हो सकती है कीमत

Motorola Razr 2019 का लॉन्च इवेंट कहां होगा? इसका खुलासा नहीं हुआ है। संभव है कि कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे के कारण इसे सिर्फ ऑनलाइन लॉन्च करे।

Motorola Razr 2019 भारत में 16 मार्च को होगा लॉन्च, यह हो सकती है कीमत

Motorola Razr 2019 बीते साल नवंबर में हुआ था पेश

ख़ास बातें
  • Motorola Razr 2019 फोल्डेबल फोन होगा
  • मोटोरोला रेज़र 2019 मे स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम हैं
  • Motorola Razr स्टॉक एंड्रॉयड 9 पाई पर करता है काम
विज्ञापन
Motorola Razr 2019 भारत में 16 मार्च को लॉन्च होगा। कंपनी ने मीडिया इनवाइट के जरिए इसकी घोषणा की। मोटोरोला रेज़र 2019 को बीते साल नवंबर में ही पेश कर दिया गया था। अमेरिकी मार्केट में तो इसकी सेल 6 फरवरी को ही शुरू हो गई थी। अब यह फोन भारत की मार्केट में आएगा, जिसकी कीमत से लॉन्च के वक्त ही पर्दा उठेगा। नया मोटोरोला रेज़र 2019 कंपनी के पुराने हैंडसेट Moto Razr V3 का ही मॉर्डनाइड वर्ज़न होगा, जिसे साल 2004 में लॉन्च किया गया था।
 

Motorola Razr 2019 price in India (expected), launch details

याद दिला दें कि मोटोरोला रेज़र 2019 अमेरिका में 1,500 डॉलर (लगभग 1,09,800 रुपये) में लॉन्च हुआ था। उम्मीद है कि भारत में लॉन्च होने वाले  Motorola Razr 2019 की कीमत भी 1 लाख रुपये के आसपास ही होगी। Motorola फोन को लॉन्च करने के लिए कहां इवेंट आयोजित करेगी। इसकी जानकारी नहीं दी गई है। संभव है कि कंपनी Xiaomi और Realme की तरह फोन को सिर्फ ऑनलाइन ही लॉन्च करे। कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे के कारण कोई इवेंट आयोजित ना हो।
 

Motorola Razr 2019 specifications

मोटोरोला रेज़र (2019) दिखने में ओरिजिनल मोटोरोला रेज़र के समान है। कंपनी ने इसके डिज़ाइन को वाटर रेपलेंट बनाया है। Motorola Razr के प्राइमरी डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का फ्लेक्सिबल ओलेड एचडी+ (876x2142 पिक्सल) स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है।

मोटोरोला (Motorola) का कहना है कि जब फोन को फोल्ड किया जाता है तो स्क्रीन के दोनों हिस्सों के बीच कोई गैप नहीं होता है। फोल्ड होने के बाद यूज़र को 2.7 इंच की सेकेंडरी (600x800 पिक्सल) क्विक व्यू डिस्प्ले मिलेगी। इस स्क्रीन का इस्तेमाल यूज़र सेल्फी लेने, नोटिफिकेशन देखने, कंट्रोल म्यूज़िक प्लेबैक आदि के लिए कर सकते हैं। मोटोरोला रेज़र मे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है।

मोटोरोला ने फोन में अपर्चर एफ/ 1.7 वाला सिंगल 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैंसरा सेंसर दिया है जो फोल्ड होने पर सेल्फी कैमरा का भी काम करता है और अनफोल्ड होने पर प्राइमरी कैमरा का काम करता है। इसके अलावा कंपनी ने कैमरा सॉफ्टवेयर में नाइट विज़न मोड को भी जोड़ा है ताकि फोन कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें कैप्चर कर सके।  लो-लाइट तस्वीर को बेहतर बनाने के लिए एआई एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया गया है।

इसके अलावा मोटोरोला रेज़र के मुख्य डिस्प्ले के नॉच में 5 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। यदि आप फोन को फोल्ड नहीं करना चाहते तो इस कैमरा सेंसर का इस्तेमाल आप सेल्फी लेने के लिए भी कर सकेंगे। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Motorola Razr स्टॉक एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है।

फोन के निचले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी है। फोन में जान फूंकने के लिए 2510 एमएएच की बैटरी दी गई है, बैटरी 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कम क्षमता वाली बैटरी होने के बाद अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या यह सिंगल चार्ज में पूरा दिन साथ दे पाती है या नहीं।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में सिम-कार्ड स्लॉट नहीं है लेकिन यह ईसिम कार्ड सपोर्ट करता है। इसके अलावा मोटोरोला ने एनएफसी सपोर्ट, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, 4 जी एलटीई और जीपीएस को जोड़ा है। Motorola Razr की लंबाई-चौड़ाई 72x172x6.9 मिलीमीटर है (बिना फोल्ड किए) और फोल्ड होने के बाद 72x94x14 मिलीमीटर है। मोटोरोला रेज़र 2019 का वज़न 205 ग्राम है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Motorola Razr, Motorola Razr 2019
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  2. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  3. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  4. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  5. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  6. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  7. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  8. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »