Motorola Razr 2019 फोल्डेबल फोन 13 नवंबर को हो सकता है लॉन्च

Motorola Razr 2019 की कीमत 1,500 यूरो (करीब 1,19,000 रुपये) के आसपास हो सकती है। मोटोरोला रेज़र 2019 के लॉन्च के लिए मीडिया इनवाइट भेजे दिए गए हैं।

Motorola Razr 2019 फोल्डेबल फोन 13 नवंबर को हो सकता है लॉन्च

Motorola Razr 2019 से पहले सैमसंग और हुवावे के फोल्डेबल फोन हो चुके हैं लॉन्च

ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस होगा Razr 2019
  • सैमसंग और हुवावे ने अपने फोल्डेबल फोन पहले ही पेश किए हैं
  • 6.2 इंच की फोल्डिंग स्क्रीन होगी मोटोरोला रेज़र 2019 में
विज्ञापन
Motorola Razr की वापसी होने वाली है। वो भी एक फोल्डेबल फोन की तरह। यह जानकारी इस साल की शुरुआत में ही मिली थी और इसकी पुष्टि कंपनी ने इशारों में की थी। अब जानकारी मिली है कि लेनोवो की स्वामित्व वाली यह कंपनी 13 नवंबर को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। मीडिया को इस इवेंट के इनवाइट भेजे जाने लगे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दिन मोटोरोला रेज़र फोल्डेबल फोन लॉन्च होगा। खबर है कि इसे मोटोरोला रेज़र 2019के नाम से जाना जाएगा। इसकी भिड़ंत पहले ही लॉन्च किए जा चुके फोल्डेबल डिज़ाइन वाले हैंडसेट हुवावे मेट एक्स और सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड से होगी। इस साल ही Motorola के एक वाइस प्रेसिडेंट ने पुष्टि की थी कि कंपनी की एक फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की योजना है। लेकिन उन्होंने मोटोरोला रेज़र 2019 का स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया।

CNet की रिपोर्ट के मुताबिक, मोटोराला द्वारा भेजे गए मीडिया इनवाइट में एक जिफ का इस्तेमाल हुआ है जो इसमें फोन को फोल्ड और अनफोल्ड होते हुए दिखाया गया है। यहां इशारों में बताया गया है कि Motorola Razr की वापसी होने वाली है।

रेज़र ब्रांड की वापसी की ओर इशारा देते हुए इनवाइट में लिखा गया है, “एक ऑरिजनल, किसी और जैसा नहीं”। “You're going to flip” टेक्स्ट मोटोरोला के रेज़र ब्रांड की याद दिलाता है।
 
motorola

Motorola उन चुनिंदा कंपनियों में से है जो शुरू से फोल्डेबल फोन में रुचि दिखाती रही है। जानकारी मिली थी कि मोटोराला अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr 2019 में सैमसंग और हुवावे से थोड़ा अलग डिज़ाइन लैंगवेज को अमल में लाएगी।

अगस्त महीने में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Motorola Razr 2019 फोल्डेबल फोन दिसंबर 2019 या जनवरी 2020 में यूरोप में लॉन्च हो सकता है। इसकी कीमत 1,500 यूरो (करीब 1,19,000 रुपये) के आसपास हो सकती है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मोटोरोला रेज़र 2019 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का दावा किया गया है। जानकारी मिली थी कि हैंडसेट में 6.2 इंच (876x2142 पिक्सल) की फोल्डिंग डिस्प्ले होगी। इसके साथ 600x800 पिक्सल वाला सेकेंडरी डिस्प्ले होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola Razr 2019, Razr 2019, Motorola Razr, Motorola, Moto Razr, Razr
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  3. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  4. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  5. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  6. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  7. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
  8. Nvidia के CEO की पोस्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे Jensen Huang
  9. Vivo Pad FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, NCC पर हुई लिस्टिंग
  10. iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »