चार रियर कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले Motorola फोन पर चल रहा है काम

सुर्खियों का बाज़ार तीन रियर कैमरे वाले फोन Motorola P40 को लेकर पहले से गर्म है। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी एक और स्मार्टफोन पर काम कर रही हैं जिसमें चार रियर कैमरे दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2019 18:59 IST
ख़ास बातें
  • Motorola स्मार्टफोन को चार रियर कैमरे के साथ दिखाया गया है
  • Motorola स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल की ब्रांडिंग है
  • मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में पोर्ट्स की पोज़ीशन थोड़ी अलग है
सुर्खियों का बाज़ार तीन रियर कैमरे वाले फोन Motorola P40 को लेकर पहले से गर्म है। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी एक और स्मार्टफोन पर काम कर रही हैं जिसमें चार रियर कैमरे दिए जाएंगे। अब एक चार रियर कैमरे वाले मोटोरोला स्मार्टफोन का कंसेप्ट पर आधारित कथित रेंडर्स और 360 डिग्री वीडियो सामने आया है। डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिेंट सेंसर, 6.2 इंच डिस्प्ले और वाटरड्रॉप नॉच होने का दावा किया गया है। प्रतीत होता है कि डिवाइस ब्रश्ड मेटल फिनिश के साथ आएगा। लेकिन आंतरिक स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।
 
Motorola स्मार्टफोन को चार रियर कैमरे के साथ दिखाया गया है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल की ब्रांडिंग है। लेकिन यह साफ नहीं है कि यह 48 मेगापिक्सल का एक मात्र सेंसर होगा, या चारो सेंसर कुल मिलाकर 48 मेगापिक्सल के हैं। यानी 12 मेगापिक्सल के चार सेंसर, Nokia 9 PureView की तरह। हालांकि, सेंसर के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।
Advertisement

यह जानकारी CashKaro ने OnLeaks के साथ साझेदारी में पेश की है। Motorola स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। 6.2 इंच डिस्प्ले पैनल और वाटरड्रॉप नॉच होने का दावा किया गया है। रिजॉल्यूशन को लेकर जानकारी नहीं दी गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि फोन ब्रश्ड मेटल फिनिश के साथ आएगा।

मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में पोर्ट्स की पोज़ीशन थोड़ी अलग है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक निचले हिस्से पर है। स्पीकर और सिम कॉर्ड स्लॉट टॉप पर है। मोटोरोला ने तो कोई ऐलान नहीं किया है। लेकिन इसका डाइमेंशन 158.7 x 75 x 8.8 मिलीमीटर होने का दावा है। रैम, प्रोसेसर, स्टोरेज और बैटरी क्षमता को लेकर जानकारी नहीं मिली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Quad Rear Cameras
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.