Motorola जल्द लॉन्च कर सकती है 6,000mAh बैटरी वाला फोन, मिले कई सर्टिफिकेशन्स

मॉडल नंबर XT2091 वाला मोटोरोला फोन यूएस एफसीसी, ईईसी और टीयूवी रीनलैंड लिस्टिंग में देखा गया है।

Motorola जल्द लॉन्च कर सकती है 6,000mAh बैटरी वाला फोन, मिले कई सर्टिफिकेशन्स

Motorola Moto E7 पर भी काम कर रही है

ख़ास बातें
  • Motorola का आगामी फोन 20 वाट चार्जिंग आउटपुट सपोर्ट करेगा
  • 6,000mAh क्षमता की बैटरी से लैस होगा फोन
  • सर्टिफिकेशन्स पाने वाले फोन को बताया जा रहा है Moto G9 Power
विज्ञापन
मॉडल नंबर XT2091 के साथ Motorola स्मार्टफोन को कई लिस्टिंग और सर्टिफिकेशन्स में देखा गया है, जिसमें सुझाव दिया गया है कि फोन जल्द ही लॉन्च होगा। कहा जा रहा है कि इसमें 6,000mAh की बैटरी होगी, जो 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस फोन से जुड़े कई मॉडल नंबर हैं, संभवतः यह अलग-अलग देशों के लिए हो। अभी तक मोटोरोला ने आगामी स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। इतना ही नहीं, ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी Moto E7 नाम के एक अन्य स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है, क्योंकि इसके स्पेसिफिकेशन्स हाल ही में लीक हुए थे।

RootMyGalaxy की एक रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल नंबर XT2091 वाला मोटोरोला फोन यूएस एफसीसी, ईईसी और टीयूवी रीनलैंड लिस्टिंग में देखा गया है। FCC लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, बैक पर फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा और यह ब्लू फिनिश में आएगा। इसमें यह भी बताया गया है कि इस फोन में 5,640mAh की रेटेड बैटरी होगी, जो 6,000mAh क्षमता की ओर इशारा करता है।

FCC लिस्टिंग XT2091, XT2091-3, XT2091-4 / XT2091-7 और XT2091-8 सहित कई मॉडल नंबर्स को दिखाती है। दिलचस्प है कि XT2091-8 मॉडल लेनोवो ब्रांडिंग के साथ आता है, जो बताता है कि इस आगामी मोटोरोला फोन को किसी विशेष देश के लिए लेनोवो फोन के रूप में रीब्रांड किया जाएगा।

XT2091 मॉडल नंबर को इसी बैटरी क्षमता के साथ TUV Rheinland लिस्टिंग में भी देखा गया है, जहां 20 वाट चार्जिंग स्पीड का भी पता चलता है। अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह कौन सा फोन होगा, लेकिन अफवाहें बताती हैं कि यह Moto G9 Power हो सकता है।

Motorola एक Moto E7 नाम के फोन पर भी काम कर रही है, जिसके स्पेसिफिकेशन्स हाल ही में लीक हुए थे। फोन में 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप, 3,550mAh बैटरी और 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन शामिल होने की जानकारी मिली है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto E7, Moto G9 Power
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »