Moto E7 के कथित स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

Moto E7 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। इस फोन में 6.2 इंच एचडी+ (720x1,520 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ नॉच डिज़ाइन मौजूद होगा। हालांकि, लीक में मोटो ई7 के प्रोसेसर की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह बताया गया है कि फोन 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आएगा।

Moto E7 के कथित स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

Motorola ने मोटोरोला ई7 की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है

ख़ास बातें
  • Motorola Moto E7 फोन हो सकता है Moto E7 Plus का सस्ता वर्ज़न
  • मोटो ई7 में सेल्फी के लिए दिया जा सकता है नॉच डिस्प्ले
  • डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ दस्तक दे सकता है मोटो ई7 फोन
विज्ञापन
Moto E7 के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए हैं, जिसमें फोन के डिज़ाइन और इंटरनल्स की जानकारी मिली है। Moto E7 Plus स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा पिछले महीने भारत में एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 9,499 रुपये थी। वहीं, फिलहाल Motorola ने मोटोरोला ई7 की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि यह प्लस वेरिएंट का सस्ता वर्ज़न होगा। मोटो ई7 के स्पेसिफिकेशन की जानकारी पहले भी सामने आ चुकी है, लेकिन लेटेस्ट लीक के जरिए कुछ और जानकारियों से पर्दा उठा है।
 

Moto E7 specifications (expected)

ऑनलाइन लिस्टिंग का हवाला देते हुए DealNTech की रिपोर्ट में बताया गया है कि Moto E7 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। इस फोन में 6.2 इंच एचडी+ (720x1,520 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ सभी किनारों पर मोटे बेजल्स और  सेल्फी कैमरा के लिए नॉच डिज़ाइन मौजूद होगा। हालांकि, लीक में मोटो ई7 के प्रोसेसर की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह बताया गया है कि फोन 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आएगा।

फोटोग्राफी की बात करें, तो मोटो ई7 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा नॉच में स्थित हो सकता है। फोन की बैटरी को लेकर बताया गया है कि यह 3,550 एमएएच की होगी, लिस्टिंग में कहा गया है कि यह फोन सिंगल चार्ज पर 2 दिन की बैटरी लाइफ प्रदान करेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, वाई-फाई, एलटीई, जीपीएस और ब्लूटूथ मौजूद होगा। इसके अलावा मोटो ई7 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद होगा।

मोटो ई7 की लिस्टिंक के साथ लीक हुए रेंडर्स में फोन का ब्लू बैक पैनल, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, वर्टिकली स्थित रियर कैमरा सेटअप व फ्लैश और फोन के टॉप पर स्थित हेडफोन जैक देखने को मिला है।

दिचलस्प है कि अगस्त महीने में Moto E7 फोन कथित रूप से US FCC पर लिस्ट हुआ था। जिसमें 5,000 एमएएच बैटरी और 10 वॉट चार्जर की जानकारी सामने आई थी। उस वक्त स्पेनिश रिटेलर की वेबसाइट लिस्टिंग के मुताबिक, कथित मोटो ई7 फोन 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा, जिसकी कीमत EUR 148.07 (करीब 12,700 रुपये) होगी। अन्य TUV Rheinland लिस्टिंग में जानकारी सामने आई थी कि इस फोन की बैटरी 4,850 एमएएच की होगी।

Motorola ने फिलहाल मोटो ई7 की कीमत को लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है और न ही उपलब्धता के बारे में कई बयान दिया है। हालांकि, यह फोन कई सर्टिफिकेशन और रिटेलर्स लिस्टिंग में दिख चुका है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto E7, Moto E7 specifications, Motorola Moto E7
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »