Motorola P50 इस हफ्ते हो सकता है लॉन्च

लेनोवो ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट चंग चैंग ने पुष्टि की है कि Motorola P50 इस हफ्ते चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस हफ्ते ही Lenovo Z6 को भी लॉन्च किया जाना है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 4 जुलाई 2019 12:10 IST
ख़ास बातें
  • मोटोरोला पी50 वाकई में मोटोरोला वन विज़न का ही अवतार हो सकता है
  • Motorola P50 में पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल कैमरा होगा
  • 21:9 होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा Motorola का यह फोन

Motorola P50 को चीनी मार्केट में लाया जाएगा

Motorola ने बीते महीने भारत में अपने पहले होल-पंच कैमरा फोन Motorola One Vision को लॉन्च किया था। कंपनी इसी फोन को दूसरे मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है। लेकिन नाम अलग होगा। लेनोवो के एक वरिष्ठ अधिकारी की मानें तो मोटोरोला वन विज़न वाले स्पेसिफिकेशन से लैस Motorola P50 को इस हफ्ते ही चीन में लॉन्च किया जाएगा। Motorola P50 के अहम स्पेसिफिकेशन को दर्शाते हुए एक फोटो को वीबो पर साझा भी किया गया है।

लेनोवो ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट चंग चैंग ने पुष्टि की है कि Motorola P50 इस हफ्ते चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस हफ्ते ही Lenovo Z6 को भी लॉन्च किया जाना है।
Advertisement

साझा की गई तस्वीर से पता चलता है कि Motorola P50 दिखने में मोटोरोला वन विज़न से पूरी तरह से मेल खाता है। बताया गया है कि यह फोन 21:9 होल-पंच डिस्प्ले, 25 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 3डी कर्व्ड ग्लास बिल्ड के साथ आएगा। Motorola के Weibo अकाउंट से भी Motorola P50 के लॉन्च की पुष्टि हुई है।
 

Motorola P50 स्पेसिफिकेशन

अगर मोटोरोला पी50 वाकई में मोटोरोला वन विज़न का ही अवतार होगा। इसके स्पेसिफिकेशन बिल्कुल जैसे होंगे। Motorola P50 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2520 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 21:9 सिनेमाविज़न आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर सैमसंग एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी3 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 4 जीबी रैम दिए गए हैं और इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करना संभव होगा।
Advertisement

Motorola P50 में पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल कैमरा होगा। इसके साथ जुगलबंदी में 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा काम करेगा। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। मोटोरोला पी50 की बैटरी 3,500 एमएएच की होगी और यह 15 वाट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Motorola P50, Motorola P50 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.