Motorola One Mid में 6 जीबी रैम, क्वालकॉम प्रोसेसर और एंड्रॉयड 10 होने का दावा

Motorola One Mid को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। फोन के नाम से फोन के किसी फीचर या उपयोगिता के बारे में जानकारी नहीं मिलती है।

Motorola One Mid में 6 जीबी रैम, क्वालकॉम प्रोसेसर और एंड्रॉयड 10 होने का दावा

Motorola One Mid के कुछ स्पेसिफिकेशन लीक

ख़ास बातें
  • Motorola One Mid को लेकर आधिकारिक बयान
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस हो सकता है मोटोरोला वन मिड
  • Motorola One Mid एक मिड-रेंज एंड्रॉयड डिवाइस हो सकता है
विज्ञापन
फरवरी की शुरुआत में खबर आई थी कि Motorola तीन नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इसमें से मोटोरोला फोन को गीकबेंच बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि Motorola One Mid एक और मिड-रेंज फोन है। गौर करने वाली बात है कि फोन उसी नाम से लिस्ट किया गया जिसे लेकर अफवाह थी। प्रतीत होता है कि यह हैंडसेट एंड्रॉयड 10 के साथ 6 जीबी रैम और क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस होगा। लिस्टिंग से यह भी इशारा मिलता है कि फोन की अभी टेस्टिंग चल रही है। संभव है कि फोन आने वाले हफ्ते या फिर अप्रैल महीने में लॉन्च किया जाए। हालांकि, यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि मोटोरोला अपने इस फोन को किस सेगमेंट में उतारेगी। क्योंकि नाम में 'मिड' शब्द के इस्तेमाल से कुछ भी साफ नहीं है।

यह फोन Geekbench 4 की लिस्टिंग में Motorola One Mid के नाम से लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग से यह तो साफ है कि इस नाम का फोन तो है। संभव है कि यह इसका वर्किंग टाइटल हो और आने वाले समय में इसका असल मान सार्वजनिक हो जाए। मोटोरोला वन मिड को सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमशः 2534 और 6961 प्वाइंट्स मिले।

पुरानी रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा। संभव है कि स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाए जो हाल ही में लॉन्च लॉन्च हुए Moto G8 में भी है। गीकबेंच की लिस्टिंग में केवल ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर का ही जिक्र किया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है।

इस लिस्टिंग में 6 जीबी रैम का भी उल्लेख किया गया है। हो सकता है कि यह वन मिड का एक वेरिएंट हो। फोन पर टेस्टिंग एंड्रॉयड 10 के साथ हुई है। हालांकि, यह भी स्पष्ट नहीं है कि वन मिड एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा या नहीं। लेकिन नाम इस ओर इशारा जरूर करता है। बीते साल लॉन्च हुआ Motorola One Macro पहला ऐसा फोन था जो एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा नहीं था। बता दें कि एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होने का मतलब है कि दो साल के ओएस अपग्रेड की गारंटी।

‘One Mid' यह नाम असल में न किसी फीचर की ओर इशारा नहीं करता है और न ही किसी उपयोग की तरफ। इसके बाद यह जानने की उत्सुकता और अधिक बढ़ जाती है कि मोटोरोला इसकी पोजिशनिंग कैसे करेगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च डेट के साथ फीचर्स का खुलासा, 50MP के तीन कैमरा से होगा लैस!
  2. Airtel दे रही 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Adobe Express प्रीमियम वाला धांसू प्लान!
  3. Ugreen ने लॉन्च किया अनोखा स्पीकर, 20W ऑडियो, 20 घंटे की बैटरी, इमरजेंसी मोड भी! जानें कीमत
  4. iPhone 20 होगा सबसे अलग! डिजाइन आया सामने, 200 मेगापिक्सल का होगा कैमरा!
  5. Xiaomi ने नया पावर सेविंग AC किया लॉन्च, 3 मिनट में करता है फास्ट कूलिंग, जानें कीमत
  6. 45W चार्जिंग के साथ 10000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  7. 20 हजार सस्ता मिल रहा Samsung फ्लैगशिप फोन, 50MP 3 कैमरा से लैस, देखें सबसे धांसू डील
  8. क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ईरान को मिले अरबों डॉलर, अमेरिकी प्रतिबंधों को दिया चकमा
  9. Xiaomi 17T सीरीज में होंगे 2 डिस्प्ले वेरिएंट, Leica-ट्यून्ड कैमरा यूनिट
  10. अंतरिक्ष से एकसाथ आ रहे 100 फीट तक बड़े 5 एस्टरॉयड, नासा ने दी चेतावनी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »