Motorola One Macro होगा 9 अक्टूबर को भारत में लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर टीज़र जारी

Motorola One Macro India Launch Date: मोटोरोला वन मैक्रो लॉन्च डेट के बारे में पता चल गया है। Flipkart पर नए टीज़र से इस बारे में पता चला है।

Motorola One Macro होगा 9 अक्टूबर को भारत में लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर टीज़र जारी

Motorola One Macro India Launch Date: मोटोरोला वन मैक्रोहोगा 9 अक्टूबर को भारत में लॉन्च

ख़ास बातें
  • Motorola One Macro होगा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस
  • मोटोरोला वन मैक्रो के दो रैम वेरिएंट हो सकते हैं, 4 जीबी और 6 जीबी
  • Motorola One Macro में हो सकता है 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
विज्ञापन
Motorola One Macro India Launch: मोटोरोला वन मैक्रो से संबंधित कई लीक पहले सामने आ चुके हैं और कंपनी के टीज़र से पता चला था कि मोटोरोला ब्रांड के इस लेटेस्ट फोन को मैग्निफिकेशन फीचर के साथ जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। अब Flipkart पर नए टीज़र से Motorola One Macro Launch Date के बारे में पता चला है, टीज़र पेज़ से पता चला है कि मोटोरोला वन मैक्रो 9 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। जैसा कि लीक से फोन के नाम का पता चला था मोटोरोला वन मैक्रो स्मार्टफोन मैक्रो फोटोग्राफी पर ध्यान केंद्रित करेगा और इसमें क्लोज़-अप शॉट के लिए अलग से मैक्रो लेंस भी दिया जा सकता है।

मोटोरोला वन मैक्रो स्टॉक एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। फ्लिपकार्ट टीज़र पेज में फोन की मैक्रो फोटोग्राफी पर विशेष जोर दिया गया है। Motorola One Macro में बड़ी बैटरी और फास्ट चार्ज सपोर्ट होगा। टीज़र पेज़ पर फोन यूआई के स्क्रीनशॉट से संकेत मिला है कि मोटोरोला वन मैक्रो स्टॉक एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर पर चलता है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें एंड्रॉयड का कौन सा वर्जन होगा।

गौर करने वाली बात यह है कि Motorola One Macro के लिए फ्लिपकार्ट पर बना टीज़र पेज़ केवल ऐप में ही दिखाई दे रहा है। मोटोरोला वन मैक्रो में 6.2 इंच की स्क्रीन और फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी होगी। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी और 6 जीबी रैम के दो वेरिएंट हो सकते हैं। फोन के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो मोटोरोला वन मैक्रो में तीन रियर कैमरे हो सकते हैं, इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया जा सकतता है। फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है फोन के बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Useful software features
  • Decent performance
  • कमियां
  • HD resolution display
  • Sub-par camera performance
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी70
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  2. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  4. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  5. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  6. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  7. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  8. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  9. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  10. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »