• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola One 5G स्मार्टफोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और चार रियर कैमरे से है लैस

Motorola One 5G स्मार्टफोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और चार रियर कैमरे से है लैस

Motorola One 5G डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है। स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15 वॉट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Motorola One 5G स्मार्टफोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और चार रियर कैमरे से है लैस
ख़ास बातें
  • Motorola One 5G एंड्रॉयड 10 पर आधारित My UX पर चलेगा
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है मोटोरोला वन 5जी में
  • Motorola One 5G को भारत लाए जाने के संबंध में जानकारी नहीं
विज्ञापन
Motorola One 5G स्मार्टफोन को अमेरिका में लॉन्च कर दिया गया है। लेनोवो ब्रांड की स्वामित्व वाली इस कंपनी का यह किफायती 5जी स्मार्टफोन है। मोटोरोला वन 5जी हैंडसेट क्वाड रियर कैमरा सेटअप, डुअल सेल्फी कैमरे, ज़्यादा रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। मोटोरोला वन 5जी का एक मात्र रैम और स्टोरेज वेरिएंट मार्केट में पेश किया गया है। इस फोन के बेज़ल थोड़े चौड़े हैं। Motorola का कहना है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में दो दिन तक साथ दे सकती है।
 

Motorola One 5G price

मोटोरोला वन 5जी का एक मात्र वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसकी कीमत $500 (करीब 36,600 रुपये) से कम है। इसे ग्राहक ऑक्सफोर्ड ब्लू रंग में खरीद पाएंगे। वैसे, Motorola ने फिलहाल इस फोन की वास्तविक कीमत का खुलासा नहीं किया है।

इसके अलावा Motorola One 5G को भारत लाए जाने के संबंध में भी कोई जानकारी नहीं मिली है।
 

Motorola One 5G specifications

सिंगल सिम (नैनो) Motorola One 5G एंड्रॉयड 10 पर आधारित My UX पर चलेगा। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,520 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 21:9 आस्पेक्ट रेशियो और 409 पीपीआई पिक्सल डेनिसिटी के साथ आती है। डिस्प्ले एचडीआर 10 सर्टिफाइड है। मोटोरोला वन 5जी में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

फोटो और वीडियो के लिए हैंडसेट में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ। इसके अलावा एफ/ 2.2 लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए मोटोरोला वन 5जी में एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एफ/ 2.2 लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है।

मोटोरोला वन 5जी की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 1 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी, डुअल-बैंड वाई-फाई, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीए, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15 वॉट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और ई-कंपास इसका हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  3. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  5. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »