• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola Nio के ‘Sky’ कलर वेरिएंट की तस्वीरें लीक, क्वाड रियर कैमरा की भी मिली झलक!

Motorola Nio के ‘Sky’ कलर वेरिएंट की तस्वीरें लीक, क्वाड रियर कैमरा की भी मिली झलक!

रिपोर्ट इशारा करती है कि Motorola Nio फोन 105 हर्ट्ज़ डिस्प्ले रिफ्रेश रेट से लैस होगा। मोटोरोला ब्रांड के इस फोन का कोडनेम ‘Nio' होगा, जो कि स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा।

Motorola Nio के ‘Sky’ कलर वेरिएंट की तस्वीरें लीक, क्वाड रियर कैमरा की भी मिली झलक!

साल 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकता है फोन

ख़ास बातें
  • Motorola Nio में फीचर हो सकती है डुअल होल-पंच स्क्रीन
  • यह फोन ‘Sky’ और ‘Beryl’ कलर वेरिएंट में दे सकता है दस्तक
  • Motorola Edge S हो सकता है कथित मोटोरोला नियो फोन
विज्ञापन
Motorola Nio की कथित तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई है, जिसमें आगामी फोन का डिज़ाइन और कलर वेरिएंट देखने को मिला है। टिप्सटर ने Motorola डिवाइस की इन तस्वीरों को ‘Nio' कोडनेम के साथ स्पॉट किया है, जो कि पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाया हुआ है। फोन में रंग के विकल्प के साथ-साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप भी देखा जा सकता है, सेंसर्स के नीचे फ्लैश को जगह दी गई है। फोन का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का हो सकता है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि मोटोरोला नियो के फ्रंट में डुअल होल-पंच स्क्रीन मौजूद है।

Nils Ahrensmeier(@NilsAhrDE) द्वारा इन तस्वीरों को चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो और Voice पर पब्लिश किया गया है। टिप्सटर के अनुसार, Motorola Nio स्मार्टफोन को ‘Sky' नाम के कलर के साथ देखा गया है। कथित रूप से Motorola फोन का ‘Beryl' वेरिएंट भी हो सकता है।

तस्वीरों में देख सकते हैं कि मोटोरोला नियो के दाएं किनारे पर वॉल्यूम बटन और पावर व फिंगरप्रिंट बटन मौजूद है। इन तस्वीरों में स्मार्टफोन के बैक पैनल पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप के नीचे 64 मेगापिक्सल और ऑडियो ज़ूम कीवर्ड लिखे देखे जा सकते हैं।

फोन के फ्रंट पैनल की तस्वीर में फोन का सेटिंग्स पेज देखा जा सकता है, जिसमें लिखा है ‘Motorola Edge Plus'। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि तस्वीर में दिखा डिवाइस प्रोटोटाइप हो सकता है। टिप्सटर ने यह भी कहा है कि संभावना है कि मोटोरोला फोन का कोडनेम ‘Nio' हो सकता है, यह कथित Motorola Edge S भी हो सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, मोटोरोला नियो एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करेगा और इसमें फुल-एचडी+ (1,080x2,520 पिक्सल) डिस्प्ले फीचर किया जाएगा। नियो को लेकर यह भी जानकारी दी गई है कि इसमें 12 जीबी तक रैम दिया जाएगा। रिपोर्ट इशारा करती है कि यह फोन 105 हर्ट्ज़ डिस्प्ले रिफ्रेश रेट से लैस होगा। मोटोरोला ब्रांड के इस फोन का कोडनेम ‘Nio' होगा, जो कि स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा।

Motorola Nio फोन Motorola Edge S भी हो सकता है... जो कि साल 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  2. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  3. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  4. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  5. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  6. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  7. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  8. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  10. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »