• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मोटोरोला मोटो एक्स3 में है 5 इंच डिस्प्ले, ज़ौबा लिस्टिंग से हुआ खुलासा

मोटोरोला मोटो एक्स3 में है 5 इंच डिस्प्ले, ज़ौबा लिस्टिंग से हुआ खुलासा

मोटोरोला मोटो एक्स3 में है 5 इंच डिस्प्ले, ज़ौबा लिस्टिंग से हुआ खुलासा
विज्ञापन
मोटोरोला के संभावित नए स्मार्टफोन मोटो एक्स3 को इंपोर्ट और एक्सपोर्ट ट्रैकिंग साइट ज़ौबा पर देखा गया है। ज़ौबा पर मोटो के नए स्मार्टफोन को मोटोरोला मोटो एक्स3 नाम से लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि यह लेनोवो द्वारा पेश किया जाने वाला अगली जेनरेशन मोटो-एक्स सीरीज स्मार्टफोन है।

ज़ौबा लिस्टिंग से मोटो एक्स3 में 5 इंच डिस्प्ले और सिंगल सिम सपोर्ट के साथ आने का खुलासा होता है। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि पिछले महीने इस स्मार्टफोन की कुछ यूनिट अमेरिका से भारत भेजी गई हैं। बताई गई जानकारी के मुताबिक, मोटो एक्स3 की कीमत 6,812 रुपये है। हालांकि, यह ध्यान देने वाली बात है कि इंपोर्ट/एक्सपोर्ट वेबसाइट पर लिस्ट कीमत सिर्फ फोन की वेल्यू ही होती है। आमतौर पर बाजार में इस कीमत पर डिवाइस को नहीं बेचा जाता। इस लिस्टिंग को सबसे पहले विनफ्यूचरडॉटडे पर रोलैंड क्वांड ने देखा।

अगर ज़ौबा लिस्टिंग को सच माना जाए तो मोटो एक्स3 मोटोरोला का पहला ऐसा हैंडसेट हो सकता है जिसकी ब्रांडिंग 'मोटो बाय लेनोवो' के तौर पर की गई है। लेनोवो पहले ही मोटो को 'मोटो बाय लेनोवो' से बदलने की पुष्टि कर चुकी है। लेकिन नई ब्रांडिंग के बारे में किसी भी पुष्टि के लिए हमें हैंडसेट के आधिकारिक लॉन्च का इंतजार करना होगा।

इससे पहले, एक ऑनलाइन लीक में कथित मोटो जी 2016 और मोटो एक्स 2016 प्रोटोटाइप की तस्वीरें सामने आई थीं

पिछले कुछ हफ्तों से मोटोरोला भारत में अपने स्मार्टफोन में एंड्रॉयड मार्शमैले ओटीए अपडेट दे रही है। मोटो एक्स प्ले और बजट स्मार्टफोन मोटो जी (जेन 3) में हाल ही में एंड्रॉयड अपडेट दिया गया था।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »