• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Moto G9 Plus फोन के गूगल प्ले कॉन्सोल पर लिस्ट होने की खबर, मिली स्पेसिफिकेशन की जानकरी

Moto G9 Plus फोन के गूगल प्ले कॉन्सोल पर लिस्ट होने की खबर, मिली स्पेसिफिकेशन की जानकरी

लिस्टिंग के अनुसार, Moto G9 Plus फोन 4 जीबी रैम, स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर, Adreno 618 GPU और1,080x2,400 पिक्सल डिस्प्ले के साथ लिस्ट है।

Moto G9 Plus फोन के गूगल प्ले कॉन्सोल पर लिस्ट होने की खबर, मिली स्पेसिफिकेशन की जानकरी

Moto G9 Plus फोन में दिया जा सकता है 6.8 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले

ख़ास बातें
  • Moto G9 Plus की बैटरी 5,000 एमएएच की हो सकती है
  • मोटो जी9 प्लस में मिल सकता है 1,080x2,400 पिक्सल डिस्प्ले
  • मोटो जी9 प्लस की कीमत भारत में लॉन्च हुए Moto G9 से काफी ज्यादा है
विज्ञापन
Moto G9 Plus स्मार्टफोन कथित रूप से गूगल प्ले कॉन्सोल साइट पर लिस्ट हुआ है, जहां इस फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मोटो जी9 प्लस स्मार्टफोन गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर व अन्य स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट है। यह फोन हाल ही में मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर Orange Slovensk की वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था, जहां पर इसके सेल्फी कैमरा होल-पंच कटआउट की जानकारी सामने आई थी, जो कि गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग में भी देखने को मिला है।
 

Moto G9 Plus specifications (expected)

PriceBaba की रिपोर्ट के अनुसार, Google Play Console लिस्टिंग में एक फोन ‘moto g(9) plus' नाम के साथ लिस्ट है, जिसके साथ फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन और फ्रंट की तस्वीर भी लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 4 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ ही इसमें 8 कोर 2+6 कॉन्फिग्रेशन में मौजूद होंगे। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 618 GPU दिया जाएगा। मोटो जी9 प्लस स्मार्टफोन में 1,080x2,400 पिक्सल डिस्प्ले के साथ 400पीपीआई पिक्सल डेंसिटी दी जा सकती है। इसके अलावा यह फोन एंड्रॉयड 10 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा।

जैसे कि हमने बताया इस लिस्टिंग में फोन के फ्रंट पैनल की तस्वीर भी शामिल है जिसमें फोन का फ्रंट पैनल होल-पंच कटआट के साथ दिखा, जो कि स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित है। इससे पहले सामने आई तस्वीर में भी यह फोन होल-पंच कटआउट के साथ दिखा था।

टेलीकॉम कंपनी के अनुसार, फोन में 6.8 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा फोन में 128 जीबी स्टोरेज, 5000 एमएएच बैटरी, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, VoLTE और डुअल-सिम सपोर्ट मौजूद होगा। इसके अलावा मोटो जी9 प्लस स्मार्टफोन 169.98x78.1x9.69mm का होगा और इसका भार 223 ग्राम होगा।
 

Moto G9 Plus price (expected)

इसके अलावा टेलीकॉम कंपनी ने फोन की कीमत की भी जानकारी दी, जिसके मुताबिक फोन की कीमत $235 कीमत (लगभग 20,300 रुपये) होगी। माना जा रहा है कि यह कीमत फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की होगी। आपको बता दें, यह कीमत Moto G9 की कीमत से काफी ज्यादा है। यह फोन हाल ही में भारत में 11,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। फिलहाल, Motorola ने मोटो जी9 प्लस स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »