Moto G7 लॉन्च से बहुत दूर नहीं, सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट

ऐसा प्रतीत होता है कि मोटोरोला की जी सीरीज़ का अगला स्मार्टफोन Moto G7 लॉन्च से बहुत दूर नहीं है। ऐसा हम इस फोन की एफसीसी लिस्टिंग के आधार पर कह रहे हैं।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 6 नवंबर 2018 18:20 IST
ख़ास बातें
  • Moto G7 के स्पेसिफिकेशन पहले हो चुके हैं सार्वजनिक
  • मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 6.4 इंच डिस्प्ले से लैस होगा
  • Moto G7 की तस्वीरें भी आईं हैं सामने
ऐसा प्रतीत होता है कि मोटोरोला की जी सीरीज़ का अगला स्मार्टफोन Moto G7 लॉन्च से बहुत दूर नहीं है। ऐसा हम इस फोन की एफसीसी लिस्टिंग के आधार पर कह रहे हैं। याद रहे कि स्मार्टफोन कंपनी Motorola ने अपनी Moto G6 सीरीज़ से साल की शुरुआत में ही पर्दा उठाया था। अब मोटो जी7 हैंडसेट को अगले साल जनवरी या फरवरी में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

वैसे, इंटरनेट पर Moto G7 के बारे में बेहद ही कम जानकारी उपलब्ध है। लॉन्च की तारीख को लेकर किए जा रहे दावे एक तरह कयास मात्र हैं। लेकिन अमेरिकी सर्टिफिकेशन साइट FCC की लिस्टिंग से कयासों को तो बल ज़रूर मिला है। एफसीसी लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी जीएसएमअरिना ने दी। एफसीसी लिस्टिंग में स्मार्टफोन के बारे में बहुत कुछ सार्वजनिक नहीं किया गया है। सिर्फ XT1965-2 मॉडल नंबर का ज़िक्र है।

पुरानी रिपोर्ट में Moto G7 के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए गए थे। पता चला था कि मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 6.4 इंच डिस्प्ले से लैस होगा। लीक हुए स्पेसिफिकेशन से यह भी खुलासा हुआ है कि Moto G7 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ आएगा। फोन में स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा हैंडसेट में दो रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का होगा और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का सेंसर हैंडसेट का हिस्सा होगा।

ऑनलाइन स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक होने के बाद Moto G7 की तस्वीरें और एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया। बता दें कि मोटो जी7 की ये कथित तस्वीरें कंसेप्ट आधारित रेंडर्स हैं। तस्वीरों और वीडियो से पता चलता है कि Moto G7 में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच है।

ऑनलीक्स ने मायस्मार्टप्राइस के साथ साझेदारी में मोटो जी7 की ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक किए थे। इससे Moto G7 के डिज़ाइन के बारे में पता चलता है जो इस साल के Moto G6 से काफी अलग है। श्रेय वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन को जाएगा। डिस्प्ले नॉच के कारण हैंडसेट ज़्यादा स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आएगा। निचले हिस्से पर इतना बेज़ल तो है ही कि मोटोरोला की ब्रांडिंग आ जाए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G7 Launch, Moto G7 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
  2. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  2. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  3. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  4. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
  5. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
  6. 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम
  8. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!
  9. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.