120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा से लैस Motorola Moto G42 और Moto G62 5G लॉन्च, जानें क्या है खास

कीमत की बात करें तो Moto G42 की कीमत का खुलासा होना बाकि है। यह स्मार्टफोन ब्लू और रोज कलर्स में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन आने वाले दिनों में अन्य मार्केट में भी दस्तक दे सकता है।

120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा से लैस Motorola Moto G42 और Moto G62 5G लॉन्च, जानें क्या है खास

Photo Credit: Motorola

Moto G62 5G में 6.5 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Moto G42 में 6.4 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto G62 5G में 6.5 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto G62 5G में Snapdragon 480 Plus दिया गया है।
विज्ञापन
लेनोवो के स्वामित्व वाली Motorola ने भारतीय बाजार में Motorola Moto G42 और Moto G62 5G को बजट फ्रेंड्ली स्मार्टफोन के तौर पर ब्राजील में लॉन्च कर दिया है। Moto G42 में Snapdragon 6-सीरीज चिप के साथ बड़ी बैटरी और 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा दिया गया है। Moto G42 के अलावा Motorola द्वारा लॉन्च किया गया Moto G62 5G एक किफायती 5G स्मार्टफोन है, जिसमें Snapdragon 4-सीरीज चिप दी गई है। इसके अलावा 120Hz डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल कैमरा और 5,000Ah की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Motorola Moto G42 और Moto G62 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Moto G42 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के मामले में Moto G42 में 6.4 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल Full HD+ और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट है। Moto G42 में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 12 OS पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। बैटरी के तौर पर इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है।
 

Moto G42 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात करें तो Moto G42 की कीमत का खुलासा होना बाकि है। यह स्मार्टफोन ब्लू और रोज कलर्स में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन आने वाले दिनों में अन्य मार्केट में भी दस्तक दे सकता है।
 

Moto G62 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स Moto G62 5G में 6.5 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 12 OS पर बेस्ड MyuX पर काम कर सकता है। Moto G62 5G में Snapdragon 480 Plus दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई गई है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 20W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Moto G62 5G की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो फिलहाल Moto G62 5G की कीमत और उपलब्धता की जानकारी का खुलासा करना बाकि है। कलर ऑप्शन की बात करें यह स्मार्टफोन Graphite और Green जैसे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »