Motorola Moto G Stylus 5G में हो सकता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर

इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर हो सकता है और 5,000mAh की बैटरी हो सकती है। इसके नाम से ही स्पष्ट है कि फोन में स्टाइलस सपोर्ट और 5जी सपोर्ट भी होगा।

Motorola Moto G Stylus 5G में हो सकता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर

Motorola Moto G Stylus 5G में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर हो सकता है।

ख़ास बातें
  • Motorola Moto G Stylus 5G में 6.8 इंच की फ्लैट डिस्प्ले हो सकती है
  • Motorola Moto G Stylus 5G में 5,000mAh की बैटरी हो सकती है।
  • इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप हो सकता है।
विज्ञापन
Motorola Moto G Stylus 5G स्मार्टफोन को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर हो सकता है और 5,000mAh की बैटरी हो सकती है। इसके नाम से ही स्पष्ट है कि फोन में स्टाइलस सपोर्ट और 5जी सपोर्ट भी होगा। पिछले कुछ दिनों में इस फोन को कई सर्टीफिकेशन साइट्स और बेंचमार्क प्लैटफॉर्म पर देखा चुका है। बैटरी और प्रोसेसर के अलावा इस रिपोर्ट में फोन के कोड-नाम Denver का जिक्र भी किया गया है और यह यूएस में ही लॉन्च होगा। एक टिप्स्टर ने फोन के कुछ रेंडर भी शेयर किए हैं जिसमें इसका होल-पंच डिस्प्ले भी दिखाई पड़ता है। 
 

Motorola Moto G Stylus 5G specifications (rumoured)

Geekbench से आ रही ताजा जानकारी के मुताबिक Moto G Stylus 5G को बेंचमार्क साइट पर सिंगल कोर टेस्ट में 502 प्वॉइंट स्कोर और मल्टी कोर टेस्ट में 1651 प्वॉइंट स्कोर के साथ देखा गया है। लिस्टिंग में बताया गया है कि इसमें Android 11 का स्पोर्ट होगा और 6 जीबी की रैम दी गई है। 

TechnikNews की रिपोर्ट कहती है कि फोन का कोडनाम ‘Denver' है और इसमें Qualcomm Snapdragon 480 चिपसेट होगा। इस रिपोर्ट में फोन के अंदर 64जीबी और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स की बात की गई है जिसके साथ 4 जीबी रैम होगी। वहीं गीकबेंच ने फोन के अंदर 6 जीबी की रैम लिस्ट की है। इससे यह संकेत मिलता है कि यह स्मार्टफोन एक से ज्यादा कॉन्फिग्रेशन के साथ लॉन्च हो सकता है। कुछ समय पहले ही इसे Bluetooth SIG सर्टीफिकेशन की लिस्टिंग में भी देखा गया था। वहां पर इसका मॉडल नम्बर XT213 बताया गया था और इसे Bluetooth v5.1 के साथ लिस्ट किया गया था। 

इसके अलावा टिप्स्टर Nils Ahrensmeier ने कुछ समय पहले ही इस स्मार्टफोन के कुछ रेंडर ट्वीट किए थे। टिप्स्टर का दावा था कि यह फोन केवल यूएस में ही लॉन्च किया जाएगा। इसका कहना था कि ये रेंडर टिप्स्टर Steve Hemmerstoffer (OnLeaks) के रेंडर से मिलते हैं जो कि उन्होंने जनवरी महीने में शेयर किए थे। 

यदि शेयर किए गए रेंडर्स की मानें तो Motorola Moto G Stylus 5G में फ्लैट डिस्प्ले होगी जिसका साइज 6.8 इंच का हो सकता है। वहीं सेल्फी कैमरा के लिए इसमें टॉप लेफ्ट कॉर्नर में पंच होल भी हो सकता है। इसमें हल्की चिन और पतला फॉरहेड भी हो सकता है। 48 मेगापिक्सल के मेन सेंसर के साथ फोन में क्वाड कैमरा सेटअप हो सकता है। जिसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लैंस हो सकता है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। 

रेंडर्स के अनुसार इसमें 3.4mm ऑडियो जैक भी होगा। इसका फिंगरप्रिंट सेंसर बैक पैनल में मोटोरोला के लोगो के नीचे होगा। स्पीकर ग्रिल और चार्जिंग पोर्ट बॉटम में होंगे। वहीं इसके वॉल्यूम और पावर बटन दाईं तरफ दिखाई पड़ते हैं। इसका आकार 169.6x73.7x8.8mm होगा जो कि रियर कैमरा बम्प के साथ 10.9mm हो सकता है। इसकी लीक हुई स्पेसिफिकेशन से यह पता चल जाता है कि इसका डिजाइन और स्पेसिफिकेशन Moto G Stylus (2021) 4G स्मार्टफोन से मिलते हैं जिसे जनवरी महीने में लॉन्च किया गया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  2. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीदें ले
  3. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  6. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  8. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  9. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  10. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »