Motorola G67 Power 5G जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Moto G67 Power 5G की लिस्टिंग हुई है। इसे सिंगल-कोर टेस्ट में 1,022 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,917 प्वाइंट का स्कोर मिला है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2025 19:13 IST
ख़ास बातें
  • यह जुलाई में Moto G86 Power 5G की जगह लेगा
  • बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Moto G67 Power 5G की लिस्टिंग हुई है
  • इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM हो सकता है

यह Android 15 आउट ऑफ द बॉक्स पर बेस्ड मोटोरोला के Hello UI पर चल सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का Moto G67 Power 5G जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह भारत में जुलाई में पेश किए गए Moto G86 Power 5G की जगह लेगा। Moto G86 Power 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया गया है। इसमें 8 GB का RAM दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6,720 mAh की बैटरी 33 W TurboPower फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Moto G67 Power 5G की लिस्टिंग हुई है। इसे सिंगल-कोर टेस्ट में 1,022 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,917 प्वाइंट का स्कोर मिला है। इस लिस्टिंग से Moto G67 Power 5G में Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट का संकेत मिला है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM हो सकता है। यह Android 15 आउट ऑफ द बॉक्स पर बेस्ड मोटोरोला के Hello UI पर चल सकता है। 

Moto G86 Power 5G में 6.7 इंच की Super HD AMOLED डिस्प्ले  (2,712  x 1,220 पिक्सल्स)  120 Hz के रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया गया है। Moto G86 Power 5G में 128 GB और 256 GB के स्टोरेज के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,720 mAh की बैटरी 33 W टर्बोपावर चार्जिंग  के लिए सपोर्ट के साथ है। 

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.88 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT 600 प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपार्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Motorola Edge 70 को भी जल्द लॉन्च किया जाएगा। यह Motorola Edge 60 की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया जाएगा। Motorola Edge 70 में 12 GB तक का RAM मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच POLED डिस्प्ले (1,220 × 2,712 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.