Motorola Edge की तस्वीर से मिली 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे की झलक

Motorola Edge मोटोरोला एज फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 16 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरा और तीसरा 8 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया जाएगा। कैमरा सेटअप के बाद डुअल एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है।

Motorola Edge की तस्वीर से मिली 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे की झलक

Motorola Edge के साथ Motorola Edge+ भी होगा लॉन्च

ख़ास बातें
  • Motorola Edge में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा
  • 22 अप्रैल को लॉन्च होगी Motorola Edge सीरीज़
  • मोटोरोला एज के साथ लॉन्च होगा Motorola Edge+
विज्ञापन
Motorola Edge सीरीज़ 22 अप्रैल को लॉन्च हो सकती है। जैसे-जैसे लॉन्च की तारीख पास आ रही है, वैसे-वैसे सीरीज़ को लेकर लीक की रफ्तार भी बढ़ती जा रही है। गीकबेंच लिस्टिंग के बाद अब मोटोरोला एज फोन की वास्तिवक तस्वीर ऑनलाइन लीक हो गई हैं। लीक तस्वीर में मोटोरोला एज फोन का रियर कैमरा सेटअप नज़र आ रहा है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वर्टिकली स्थित है। Lenovo की स्वामित्व कंपनी मोटोरोला अपनी एज सीरीज़ में दो फोन लॉन्च करेगी। इसमें Motorola Edge और Motorola Edge+ स्मार्टफोन शामिल होंगे।

Pricebaba ने टिप्सटर इशान अग्रवाल के साथ मिलकर Motorola Edge की वास्तिवक तस्वीर साझा की है। इस वास्तविक तस्वीर में फोन ग्लॉसी बर्गंडी ग्रेडिएंट फिनिश और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ दिखा है। तीन कैमरा सेटअप के नीचे लेज़र ऑटो-फोकस सेंसर दिया गया है। तस्वीर में कैमरा के बगल में कुछ छोटे शब्दों में लिखा हुआ नज़र आ रहा है, इससे फोन के कैमरा की जानकारी हासिल हुई है। जानकारी के अनुसार, मोटोरोला एज फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 16 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरा और तीसरा 8 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया जाएगा। कैमरा सेटअप के बाद डुअल एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। वहीं, Motorola का लोगो टॉप-सेंटर में स्थित है। इस तस्वीर से यह भी अंदाजा लग गया है कि वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन फोन के दायीं तरफ स्थित होंगे।

हाल ही में फोन गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग के अनुसार, Motorola Edge स्मार्टफोन 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 पर आधारित होगा। वहीं, यह फोन स्नैपड्रैगन 765 या फिर स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में 6.67 इंच का कर्व्ड फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल्स) डिस्प्ले होगा। दूसरी तरफ, Motorola Edge+ फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 12 जीबी तक रैम दिया जाएगा। फोन 22 अप्रैल को भारतीय समयानुसार रात 9:30बजे लॉन्च किया जाएगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  4. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  5. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  6. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
  10. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »