Motorola Edge गीकबेंच पर लिस्ट, 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 से हो सकता है लैस

पुरानी रिपोर्ट में दावा था कि Motorola Edge फोन में भी 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल्स) डिस्प्ले होगा। इस फोन में 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी और इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का हो सकता है।

Motorola Edge गीकबेंच पर लिस्ट, 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 से हो सकता है लैस

Motorola Edge+ और Motorola Edge हो सकते हैं 22 अप्रैल को लॉन्च

ख़ास बातें
  • Motorola Edge में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने का दावा
  • Motorola Edge+ में मिल सकता है 12 जीबी रैम
  • मोटोरोला एज+ फ्लैगशिप स्तर का डिवाइस हो सकता है
विज्ञापन
Motorola Edge अगले हफ्ते लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले यह फोन गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग से स्मार्टफोन से के बारे में कई जानकारियां मिली हैं, जिनमें रैम और सॉफ्टवेयर भी शामिल हैं। खबर है कि मोटोरोला एज फोन 22 अप्रैल को लॉन्च होगा। इसके साथ ही प्रीमियम Motorola Edge+ को भी पेश किया जाएगा। मोटोरोला एज+ स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस फ्लैगशिप स्तर का डिवाइस हो सकता है। कुछ समय पहले मोटोरोला एज+ फोन गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था, और अब बारी है मोटोरोला एज स्मार्टफोन की है। पुरानी रिपोर्ट्स के अनुसार मोटोरोला एज+ फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का हो सकता है।

Geekbench की लेटेस्ट लिस्टिंग के अनुसार, Motorola Edge स्मार्टफोन 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 पर आधारित होगा। इसके अलावा यह फोन 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लिस्ट हुआ है। पुरानी लीक में दावा किया गया था कि इसमें स्नैपड्रैगन 765 या फिर स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर दिया जाएगा। मोटोरोला एज फोन का सिंगल-कोर स्कोर 505 प्वाइंट्स है और मल्टी-कोर स्कोर 1,410 प्वाइंट्स हैं।

याद दिला दें कि Motorola Edge+ गीकबेंच की लिस्टिंग में 12 जीबी रैम और 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का ज़िक्र था।

आपको बता दें कि Motorola का फ्लैगशिप लॉन्च इवेंट 22 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, यह इवेंट भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे शुरू होगा। माना जा रहा है कि मोटोरोला एज+ फोन 6.67 इंच के फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल्स) डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें होल-पंच डिज़ाइन मौजूद रहेगा। इसके अलावा खबर तो यह भी है कि इस फोन की बैटरी 5,170 एमएएच की होगी। वहीं, दूसरी तरफ मोटोरोला एज फोन में भी 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल्स) डिस्प्ले होगा। इस फोन में 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी और इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का हो सकता है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »