Motorola Edge और Motorola Edge+ आज हो सकते हैं लॉन्च, ऐसे देखें लॉन्च इवेंट का लाइवस्ट्रीम

दावा है कि Motorola Edge में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 16 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरा और तीसरा 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2020 11:20 IST
ख़ास बातें
  • Motorola का लॉन्च इवेंट ऑनलाइन आयोजित होगा
  • Motorola Edge, Motorola Edge+ भारत में भी होंगे लॉन्च
  • कंपनी के अधिकारिक ब्लॉग पर देख सकते हैं लाइवस्ट्रिमिंग

Motorola Edge+ होगा प्रीमियम हैंडसेट

Motorola आज अपने फ्लैगशिप फोन के लिए लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है। पिछले हफ्ते कंपनी ने लॉन्च के लिए एक 6 सेकेंड का शॉर्ट क्लिप साझा किया था, जिसमें इस लॉन्च इवेंट में क्या कुछ होगा, इसकी झलक दिखाई गई थी। मोटोरोला का यह लॉन्च इवेंट ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा, जिसमें कंपनी अपने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाएगी और वो दो फोन हैं Motorola Edge+ और Motorola Edge। फोन का डिज़ाइन कैसा होगा? फोन में क्या कुछ स्पेसिफिकेशन दिए जाएंगे? इन सब की जानकारियां कई पुरानी रिपोर्ट्स और लिस्टिंग से सामने आ चुकी हैं। इनके आधार पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन दो फ्लैगशिप फोन में कंपनी क्या कुछ दे सकती है।
 

Motorola flagship launch: How to watch livestream?

Coronavirus महामारी के कारण Motorola इन दोनों फ्लैगशिप फोन को लाइवस्ट्रीम के ज़रिए लॉन्च करेगी। हालांकि, कंपनी द्वारा साझा किए टीज़र में यह साफ नहीं किया गया कि यह लाइवस्ट्रीम कहां देखा जाना है। मोटोरोला ब्लॉग को अपडेट किया गया है, जिसमें 22 अप्रैल के लॉन्च इवेंट के नीचे आपको 'एड टू कैलेंडर' ऑप्शन दिखेगा। यह लाइवस्ट्रीमिंग आज भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से कंपनी के अधिकारिक ब्लॉग पर दिखाया जाएगा।
 

Motorola Edge+ specifications (expected)

मोटोरोला एज+ फोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल्स) डिस्प्ले होगा, जिसकी पिक्सल डेनसिटी 440पीपीआई होगी। फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस हो सकता है और इसमें 12 जीबी तक रैम दिया जाएगा।

कैमरे की बात करें, तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आ सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा। Motorola Edge+ के फ्रंट पैनल पर सिंगल होल-पंच कैमरा डिज़ाइन दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में 5,170 एमएएच की बैटरी होगी, वहीं यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित होगा।
 

Motorola Edge specifications (expected)

मोटोराला एज फोन Motorola Edge+ का कमज़ोर वेरिएंट होगा। हालांकि, इस फोन का स्क्रीन साइज़, रिजॉल्यूशन व पिक्सल डेनसिटी सब मोटोरोला एज+ की तरह ही है। हालांकि, खबर है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस होगा, वहीं, इसमें 6 जीबी रैम दी जाएगी। संभव है कि यह एक रैम वेरिएंट हो।

हाल ही में Motorola Edge की लाइव तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें फोन का ट्रिपल रियर कैमरा दिखा था। इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 16 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरा और तीसरा 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। तस्वीर में ऑटोफोकस कैमरा भी दिखा है।
Advertisement

दोनों ही मोटोरोला एज+ और मोटोरोला एज फोन में कर्व्ड स्क्रीन और कर्व्ड बैक पैनल दिया जाएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y6 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  4. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  5. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  6. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
  10. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.