Motorola Edge 70 Ultra में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जल्द होगा लॉन्च 

Motorola Edge 70 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है। Motorola Edge 50 Ultra में Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2025 19:16 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है
  • Motorola Edge 70 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
  • यह Motorola Edge 50 Ultra की जगह ले सकता है

यह Motorola Edge 50 Ultra की जगह ले सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का नया हैंडसेट जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Motorola Edge 70 Ultra के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह Motorola Edge 50 Ultra की जगह ले सकता है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट में एक टिप्सटर ने आगामी स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स को लीक किया है। Motorola Edge 70 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है। Motorola Edge 50 Ultra में Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया था। आगामी स्मार्टफोन में 6.7 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Motorola Edge 50 Ultra में 6.7 इंच LTPS pOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 

आगामी स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। Motorola Edge 50 Ultra में 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। हाल ही में Motorola Edge 70 Ultra का डिजाइन लीक हुआ था। यह टेक्सचर्ड रियर पैनल के साथ है। इसमें बाएं कोने पर ऊपर स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। इसमें दायीं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैं। 

भारत में मोटोरोला के एक स्मार्टफोन को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। Motorola Edge 70 में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसे Pantone Gadget Grey, Pantone Lily Pad और Pantone Bronze Green कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Motorola Edge 70 में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ मिलेगा। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 68 W वायर्ड और 15 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Motorola Edge 70 के रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और Macro Vision के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर कूलिंग चैंबर होगा। हाल ही में इस स्मार्टफोन को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया गया था। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.