Motorola Edge 70 अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 5,000mAh की बैटरी

Motorola Edge 70 में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2025 15:15 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Motorola Edge 70 को 15 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ होगा
  • इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर कूलिंग चैंबर दिया जाएगा

इस स्मार्टफोन में एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्युमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया जाएगा

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल कैमरा यूनिट दी जाएगी। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 68 W वायर्ड और 15 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर चलेगा। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ होगा।  इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर कूलिंग चैंबर दिया जाएगा। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में मोटोरोला ने बताया है कि भारत में Motorola Edge 70 को 15 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री कंपनी के ई-स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। फ्लिपकार्ट पर Motorola Edge 70 के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसे Pantone Gadget Grey, Pantone Lily Pad और Pantone Bronze Green कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

Advertisement

Motorola Edge 70 में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 68 W वायर्ड और 15 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर चलेगा। इस स्मार्टफोन के रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और Macro Vision के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैं। इस स्मार्टफोन में Dolby Atmos के लिए  सपोर्ट होगा। हाल ही में Motorola Edge 70 को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया गया था। 

इस स्मार्टफोन के कैमरा 4K तक रिजॉल्यूशन के वीडियो 60 fps तक शूट कर सकेंगे। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर कूलिंग चैंबर दिया जाएगा। Motorola Edge 70 में एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्युमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 5.99 mm की होगी। Motorola Edge 70 के लिए तीन वर्ष के OS अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  2. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  9. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  10. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.