Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत

Motorola Edge 60 Pro के 12GB + 256GB मॉडल पर Flipkart में बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट मिल रहा है। फोन की इफेक्टिव कीमत ₹30,399 हो सकती है।

Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत

Motorola Edge 60 Pro पर Flipkart में बैंक कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है

ख़ास बातें
  • Motorola Edge 60 Pro पर ₹3,600 तक कैशबैक मिल रहा है
  • फोन में 50MP कैमरा और Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर है
  • एक्सचेंज ऑफर में ₹32,000 तक बचत का ऑप्शन मिलेगा
विज्ञापन

Motorola Edge 60 Pro को इस साल मई में बिक्री के लिए उतारा गया था। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा फोन में 6000mAh की बैटरी के साथ 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। खास बात यह है कि Motorola Edge 60 Pro की कीमत में अभी तक बढ़ोतरी नहीं हुई है। ऐसे में इसे फिलहाल एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इस फोन पर मिल रही डील की पूरी जानकारी।

Motorola Edge 60 Pro deal

Motorola Edge 60 Pro का 12GB + 256GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर ₹33,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹3600 कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद इफेक्टिव कीमत ₹30,399 हो जाएगी। वहीं, यदि आपके पास को-ब्रांडेड कार्ड नहीं है, तो आप ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का यूज करके ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर ₹32,000 तक बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Motorola Edge 60 Pro specifications

Motorola Edge 60 Pro में 6.7 इंच का pOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2712x1220 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एक्स्ट्रीम 4nm प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन Edge 60 Pro एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Edge 60 Pro में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W टर्बोपावर और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Edge 60 Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फोटो फोकस अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Edge 60 Pro में ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई  6E, 5जी, एनएफसी और जीपीएस कनेक्टिविटी शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  2. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  3. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  4. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  5. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  6. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  7. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  8. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  9. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  10. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »