Motorola Edge 50 Ultra में होगी 12GB रैम, 125W फास्ट चार्जिंग! लॉन्च से पहले स्पेक्स लीक

डिवाइस में 4500mAh की बैटरी संभावित है।

Motorola Edge 50 Ultra में होगी 12GB रैम, 125W फास्ट चार्जिंग! लॉन्च से पहले स्पेक्स लीक

Photo Credit: Motorola

Motorola Edge 50 Ultra में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • डिवाइस में 4500mAh की बैटरी संभावित है।
  • साथ में 125W फास्ट चार्जिंग फीचर होगा।
  • यह 12 जीबी रैम के साथ आने वाला है।
विज्ञापन
Motorola Edge 50 Pro के बाद कंपनी अब इसका बड़ा भाई Edge 50 Ultra लॉन्च करने की तैयारी में है। खबर है कि यह स्मार्टफोन 16 अप्रैल को पेश किया जा सकता है। फोन को लेकर काफी कुछ जानकारी पहले ही बाहर आ चुकी है। अब इस स्मार्टफोन के कई और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गए हैं। फोन में OLED डिस्प्ले बताया गया है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। रियर में यह 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा कैरी कर सकता है। आइए जानते हैं डिटेल में। 

Motorola Edge 50 Ultra आने वाले हफ्ते में लॉन्च हो सकता है। कथित तौर पर फोन 16 अप्रैल को पेश किया जा सकता है। इसके पहले चीन के जाने माने टिप्स्टर DCS ने इसके कई और स्पेसिफिकेशंस पर से पर्दा उठा दिया है। फोन में OLED डिस्प्ले बताया गया है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसके बिल्ड के बारे में कहा है कि यह मिडल में मेटल फ्रेम के साथ आएगा जबकि बैक पैनल ग्लास का होगा। इसका रियर मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा जिसमें 1/1.3 इंच का बड़ा सेंसर देखने को मिल सकता है। कैमरा सेटअप में तीन लेंस बताए गए हैं। सेकंडरी लेंस पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा। इसमें 3.2x ऑप्टिकल जूम देखने को मिलेगा। 

फोन में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह एक नया प्रोसेसर है जो कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। इसके अलावा इस फोन की गीकबेंच लिस्टिंग में सामने आया है कि यह 12 जीबी रैम के साथ आने वाला है। फोन के गीकबेंच स्कोर्स की बात करें तो इसने सिंगल कोर में 1947 पॉइंट्स का स्कोर किया है जबकि मल्टी कोर टेस्ट में 5149 पॉइंट्स का स्कोर किया है। 

डिवाइस में 4500mAh की बैटरी संभावित है। साथ में 125W फास्ट चार्जिंग फीचर होगा। यह वायर्ड चार्जिंग फीचर है। वायरलेस चार्जिंग के लिए फोन 50W फीचर सपोर्ट कर सकता है। हालांकि कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि नहीं की है। साथ ही इसकी लॉन्च डेट भी कंफर्म नहीं की गई है। फोन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Excellent display
  • IP68 rating
  • Fast wireless charging
  • Good cameras
  • कमियां
  • Average battery life
  • Ghost touches on curved display
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »