Motorola Edge 50 Ultra में हो सकता है Snapdragon 8s Gen 3 SoC, Geekbench पर लिस्टिंग

Motorola Edge 50 Ultra को 1,947 का सिंगल-कोर CPU स्कोर और 5,149 का मल्टी-कोर स्कोर मिला है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2024 15:48 IST
ख़ास बातें
  • Motorola पूरी Edge 50 सीरीज का 16 अप्रैल को इंटरनेशनल लॉन्च करेगी
  • इस महीने की शुरुआत में देश में Motorola Edge 50 Pro को लॉन्च किया गया था
  • इसमें 6.7 इंच 1.5K pOLED कर्व्ड डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर चलेगा

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का  Edge 50 Ultra 16 अप्रैल को Edge Fusion और Edge 50 Pro के साथ लॉन्च हो सकता है। इससे पहले यह स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर दिखा है। इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8s Gen 3 SoC चिपसेट 12 GB के RAM के साथ होगा। 

Geekbench पर लिस्टिंग से इस पता चल रहा है कि यह एंड्रॉयड 14 पर चलेगा। Motorola Edge 50 Ultra को 1,947 का सिंगल-कोर CPU कोर और 5,149 का मल्टी-कोर स्कोर मिला है। इसके चिपसेट की अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.01 GHz की है। Motorola पूरी Edge 50 सीरीज को इंटरनेशनल मार्केट में 16 अप्रैल को लॉन्च करेगी। इसमें Motorola Edge 50 Pro, Edge 50 Fusion और Edge 50 Ultra शामिल होंगे। कंपनी के Edge 50 Ultra में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच OLED डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। 

इस महीने की शुरुआत में देश में Motorola Edge 50 Pro को लॉन्च किया गया था। इसके 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट (बॉक्स में 68 W के चार्जर के साथ) का प्राइस 31,999 रुपये और 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट (बॉक्स में 125 W के चार्जर के साथ ) का 35,999 रुपये है। यह Luxe Lavender, Moonlight Pearl और Black कलर्स में उपलब्ध है। Motorola के शुरुआती ऑफर में इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 27,999 रुपये और 12 GB RAM वाला वेरिएंट 31,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर कस्टमर्स को 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा HDFC बैंक के कार्ड और EMI ट्रांजैक्शंस पर 2,250 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर नो-कॉस्ट EMI के विकल्प 3,084 रुपये से शुरू होंगे। इसके साथ ही HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से इसे खरीदने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। 
 
यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड Hello UI पर चलता है। इसके लिए तीन OS अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे। इसमें 6.7 इंच 1.5K pOLED कर्व्ड डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,0000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर  Snapdragon 7 Gen 3 SoC दिया गया है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Excellent display
  • IP68 rating
  • Fast wireless charging
  • Good cameras
  • Bad
  • Average battery life
  • Ghost touches on curved display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.