Motorola Edge 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, भारी डिस्काउंट की पेशकश

इस स्मार्टफोन को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और अन्य रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है

Motorola Edge 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, भारी डिस्काउंट की पेशकश

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड Hello UI पर चलता है

ख़ास बातें
  • इसमें 6.7 इंच 1.5K pOLED कर्व्ड डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है
  • पिछले सप्ताह कंपनी ने Edge 50 Pro को लॉन्च किया था
  • इसके लिए तीन OS अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Motorola के Edge 50 Pro की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और अन्य रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है। पिछले सप्ताह कंपनी ने Edge 50 Pro को तीन कलर्स और दो RAM और स्टोरेज के वेरिएंट्स में लॉन्च किया था। 

इस स्मार्टफोन के 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट (बॉक्स में 68 W के चार्जर के साथ) का प्राइस 31,999 रुपये और 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट (बॉक्स में 125 W के चार्जर के साथ ) का 35,999 रुपये है। यह Luxe Lavender, Moonlight Pearl और Black कलर्स में उपलब्ध है। Motorola के शुरुआती ऑफर में इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 27,999 रुपये और 12 GB RAM वाला वेरिएंट 31,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर कस्टमर्स को 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा HDFC बैंक के कार्ड और EMI ट्रांजैक्शंस पर 2,250 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर नो-कॉस्ट EMI के विकल्प 3,084 रुपये से शुरू होंगे। इसके साथ ही HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से इसे खरीदने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। 

Motorola Edge 50 Pro के स्पेसिफिकेशंस 

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड Hello UI पर चलता है। इसके लिए तीन OS अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे। इसमें 6.7 इंच 1.5K pOLED कर्व्ड डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,0000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 3 SoC 12 GB तक के RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ है। 

इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर है। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा क्वाड-पिक्सल टेक्नोलॉजी और ऑटोफोकस के साथ है। इस स्मार्टफोन की 4,500 mAh की बैटरी 125 W वायर्ड और 50 W वायरलेस टर्बो चार्जिंग के साथ है। इसे डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग मिली है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन मार्केट की मिड-रेंज में Motorola की बिक्री बढ़ी है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Excellent display
  • IP68 rating
  • Fast wireless charging
  • Good cameras
  • कमियां
  • Average battery life
  • Ghost touches on curved display
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  4. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  5. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  6. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  8. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »