• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola के 12GB रैम, 512GB स्टोरेज वाले इस प्रीमियम स्मार्टफोन को खरीदें Rs 15 हजार सस्ता! यहां जानें पूरी डील

Motorola के 12GB रैम, 512GB स्टोरेज वाले इस प्रीमियम स्मार्टफोन को खरीदें Rs 15 हजार सस्ता! यहां जानें पूरी डील

Motorola Edge 50 Ultra को No-Cost EMI ऑप्शन पर भी खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, यदि ग्राहक अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो उन्हें मैक्सिमम 28,399 रुपये तक की छूट मिल सकती है।

Motorola के 12GB रैम, 512GB स्टोरेज वाले इस प्रीमियम स्मार्टफोन को खरीदें Rs 15 हजार सस्ता! यहां जानें पूरी डील

Photo Credit: Motorola

ख़ास बातें
  • Motorola Edge 50 Ultra को Flipkart पर बंपर डिस्काउंट पर लिस्ट किया गया है
  • फोन लॉन्च प्राइस से 10,000 रुपये कम, यानी 49,999 रुपये में उपलब्ध है
  • फोन को No-Cost EMI ऑप्शन पर भी खरीदा जा सकता है
विज्ञापन
Motorola के प्रीमियम स्मार्टफोन में से एक Edge 50 Ultra को पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था। इसकी खासियतों में 12GB रैम, 512GB स्टोरेज, 144Hz का रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच 1.5K डिस्‍प्‍ले, Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर और 125W सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन को करीब 60,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था और अब, एक साल से भी कम समय में ग्राहकों के पास इसे बहुत भारी डिस्काउंट पर खरीदने का मौका है। पॉपुलर ई-कॉमर्स स्टोर पर फोन कम कीमत में लिस्टेड है और साथ ही बैंक कार्ड ऑफर का फायदा उठाते हुए इसे और आकर्षक कीमत में खरीदा जा सकता है। 

Motorola Edge 50 Ultra को Flipkart पर बंपर डिस्काउंट पर लिस्ट किया गया है। फोन का एकमात्र 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च प्राइस से 10,000 रुपये कम, यानी 49,999 रुपये में लिस्ट उपलब्ध है। डील यहीं खत्म नहीं होती, स्मार्टफोन को किसी भी बैंक के क्रेडिट कार्ड से नॉन-EMI ट्रांजेक्शन पर खरीदने से 5,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी, जो इसकी कीमत को 44,999 रुपये पर ले जाता है। दोनों ऑफर को मिलाकर यह कुल 15,000 रुपये की छूट होती है। फोन को No-Cost EMI ऑप्शन पर भी खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, यदि ग्राहक अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो उन्हें मैक्सिमम 28,399 रुपये तक की छूट मिल सकती है।
 

Motorola edge 50 ultra Specifications, features 

Motorola edge 50 ultra में 6.7 इंच का (2712 x 1220 पिक्‍सल्‍स) FHD+ 10-बिट OLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। साथ में HDR 10+, DC डिमिंग और 2500 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है। डिस्‍प्‍ले को कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस का प्रोटेक्‍शन दिया गया है। 

Motorola edge 50 ultra में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर लगा है। उसके साथ एड्रिनो 735 GPU है। 12GB की LPDDR5X रैम इसमें दी गई है और 512GB UFS 4.0 स्‍टोरेज मिलता है। Motorola edge 50 ultra में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। यह OIS की खूबी से लैस है। साथ में 50MP का अल्‍ट्रावाइड ऑटोफोकस कैमरा है, जो 122 डिग्री के व्‍यू ऑफ फील्‍ड को कवर कर सकता है। यह मैक्रो कैमरा के रूप में भी काम करता है। तीसरे रियर कैमरे में तौर पर 64MP का पोर्ट्रेट टेलिफोट कैमरा दिया गया है।  फोन में 50 एमपी का फ्रंट कैमरा मिलता है। 

Motorola edge 50 ultra को आईपी68 रेटिंग मिली है। 197 ग्राम वजन वाले फोन की बैटरी 4500 एमएएच है, जो 125 वॉट की टर्बोपावर फास्‍ट चार्जिंग, 50 वॉट की वायरलैस चार्जिंग और 10 वॉट की वायरलैस पावरशेयर ऑफर करती है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1220x2712 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »