• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola edge 50 ultra स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, 12GB रैम, 125W चार्जिंग, 3 बैक कैमरे, जानें प्राइस

Motorola edge 50 ultra स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, 12GB रैम, 125W चार्जिंग, 3 बैक कैमरे, जानें प्राइस

Motorola edge 50 ultra : यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है। डुअल सिम की सुविधा है, जिसमें एक स्‍लॉट ई-सिम के लिए है।

Motorola edge 50 ultra स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, 12GB रैम, 125W चार्जिंग, 3 बैक कैमरे, जानें प्राइस

Photo Credit: Motorola

Motorola edge 50 ultra को आईपी68 रेटिंग मिली है। 197 ग्राम वजन वाले फोन की बैटरी 4500 एमएएच है।

ख़ास बातें
  • Motorola edge 50 ultra की कीमत 59999 रुपये
  • अलग-अलग तरीके से मिल रहा 10 हजार का डिस्‍काउंट
  • 24 जून से ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकेगा फोन
विज्ञापन
Motorola edge 50 ultra Lauched : मोटोरोला (Motorola) ने उसके नए फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन Motorola edge 50 ultra को भारत में लॉन्‍च कर दिया है। edge 50 ultra में 6.7 इंच का 1.5K रेजॉलूशन वाला डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसमें क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर की ताकत है, जिसके साथ 12GB रैम और 512GB UFS 4.0 स्‍टोरेज दिया गया है। फोन में 50 एमपी का मेन कैमरा और 125 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग भी मिलती है। 
 

Motorola edge 50 ultra Price in India 

Motorola edge 50 ultra की कीमत 59,999 रुपये है। लिमिटेड-पीरियड ऑफर के तहत 5 हजार रुपये का डिस्‍काउंट और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड्स पर 5 हजार रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। इस फोन को Flipkart, motorola.in समेत ऑनलाइन स्‍टोर्स पर 24 जून से खरीदा जा सकेगा। 
 

Motorola edge 50 ultra Specifications, features 

Motorola edge 50 ultra में 6.7 इंच का (2712 x 1220 पिक्‍सल्‍स) FHD+ 10-बिट OLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। साथ में HDR 10+, DC डिमिंग और 2500 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है। डिस्‍प्‍ले को कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस का प्रोटेक्‍शन दिया गया है। 

Motorola edge 50 ultra में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर लगा है। उसके साथ एड्रिनो 735 GPU है। 12GB की LPDDR5X रैम इसमें दी गई है और 512GB UFS 4.0 स्‍टोरेज मिलता है। 

यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है। डुअल सिम की सुविधा है, जिसमें एक स्‍लॉट ई-सिम के लिए है। 

Motorola edge 50 ultra में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। यह OIS की खूबी से लैस है। साथ में 50MP का अल्‍ट्रावाइड ऑटोफोकस कैमरा है, जो 122 डिग्री के व्‍यू ऑफ फील्‍ड को कवर कर सकता है। यह मैक्रो कैमरा के रूप में भी काम करता है। तीसरे रियर कैमरे में तौर पर 64MP का पोर्ट्रेट टेलिफोट कैमरा दिया गया है।  फोन में 50 एमपी का फ्रंट कैमरा मिलता है। 

Motorola edge 50 ultra को आईपी68 रेटिंग मिली है। 197 ग्राम वजन वाले फोन की बैटरी 4500 एमएएच है, जो 125 वॉट की टर्बोपावर फास्‍ट चार्जिंग, 50 वॉट की वायरलैस चार्जिंग और 10 वॉट की वायरलैस पावरशेयर ऑफर करती है। 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1220x2712 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  2. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  3. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  4. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  7. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  8. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  9. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  10. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »