Moto X4 स्मार्टफोन 30 जून को हो सकता है लॉन्च, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

लेनोवो के मोटो ब्रांड द्वारा भारत में जल्द मोटो जी5एस प्लस, मोटो एक्स4 और मोटो ज़ेड2 फोर्स स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। टिप्सटर एंड्री यातिम ने हाल ही में एक लीक के जरिए खुलासा किया था कि इन स्मार्टफोन को भारत में गर्मियों में लॉन्च किया जाएगा। अब एक बार फिर उसी टिप्सटर ने आने वाले Moto X4 के बारे में नई जानकारी साझा की है।

Moto X4 स्मार्टफोन 30 जून को हो सकता है लॉन्च, स्पेसिफिकेशन हुए लीक
ख़ास बातें
  • मोटो एक्स4 को 30 जून को लॉन्च किया जा सकता है
  • इस फोन में प्रीमियम ग्लास डिज़ाइन हो सकता है
  • मोटो एक्स4 में 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा हो सकता है
विज्ञापन
लेनोवो के मोटो ब्रांड द्वारा भारत में जल्द मोटो जी5एस प्लस, मोटो एक्स4 और मोटो ज़ेड2 फोर्स स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। टिप्सटर एंड्री यातिम ने हाल ही में एक लीक के जरिए खुलासा किया था कि इन स्मार्टफोन को भारत में गर्मियों में लॉन्च किया जाएगा। अब एक बार फिर उसी टिप्सटर ने आने वाले Moto X4 के बारे में नई जानकारी साझा की है।

मोटो एक्स4 के बारे में अब तक हमें बहुत ज़्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन यातिम ने आने वाले स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। Moto X4 का अगला हिस्सा ग्लास का बना हो सकता है और रियर पर एक मेटल फ्रेम होगा। फोन में 5.2 इंच फुल एचडी डिस्प्ले हो सकता है। फोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम होगा। मोटो एक्स4 के 32 जीबी और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को 30 जून को लॉन्च किया जा सकता है।

लेटेस्ट लीक की मानें तो, मोटो एक्स4 में अपर्चर एफ/1.7 और अपर्चर एफ/2/2 लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। फ्रंट कैमरे के बारे में अभी टिप्सटर ने कुछ नहीं बताया है लेकिन एलईडी फ्लैश होने की जानकारी दी है। मोटो एक्स4 के एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने की उम्मीद है और इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इसके अलावा फोन में एनएफसी, आईपी68 रेटिंग (डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस) होगा। इसके अलावा फोन में यूएसबी टाइप-सी के जरिए फास्ट चार्जिंग के साथ एक 3800 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

हाल ही में, टिप्सटर ने मोटो एक्स4 की कीमत की जानकारी का खुलासा किया था। फोन के 32 जीबी वेरिएंट को 20,999 रुपये जबकि 64 जीबी वेरिएंट को 23,999 रुपये में पेश किया जा सकता है। इस बीच, मोटो जी5एस प्लस में 17,999 रुपये और मोटो ज़ेड2 फोर्स के 38,999 रुपये में लॉन्च होने का पता चला है।

इसके अलावा, मोटो सी प्लस बजट स्मार्टफोन के जल्द भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। हाल ही में कंपनी ने अपने इंडिया अकाउंट पर एक ट्वीट में जानकारी दी। मोटो सी प्लस के साथ मोटो एक्स4 को पेश किया जा सकता है लेकिन अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  5. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  6. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »