Moto X4 के स्पेसिफिकेशन हुए लीक, इसमें है एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा

लेनोवो के आने वाले स्मार्टफोन मोटो एक्स4 के स्पेसिफिकेशन इसी महीने पहले भी लीक हो चुके हैं। लेकिन अब इंटरनेट पर स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर एक बार फिर नई जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जुलाई 2017 11:15 IST
ख़ास बातें
  • लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 3 जीबी रैम दिया जाएगा
  • जीएफएक्सबेंच पर लिस्ट किए गए डिवाइस का मॉडल नंबर एक्सटी1789 है
  • हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा
लेनोवो के आने वाले स्मार्टफोन मोटो एक्स4 के स्पेसिफिकेशन इसी महीने पहले भी लीक हो चुके हैं। लेकिन अब इंटरनेट पर स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर एक बार फिर नई जानकारी सामने आई है। Moto X4 के नए स्पेसिफकेशन को एक बेंचमार्क वेबसाइट पर देखा गया है और इससे पता चलता है कि यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम की जगह 3 जीबी रैम के साथ आएगा। हालांकि, इससे पहले फोन के दो वेरिएंट में लॉन्च होने की ख़बरें भी आईं हैं।

जीएफएक्सबेंच लिस्टिंग में मोटो डिवाइस को एक्सटी1789 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है और इसके मोटो एक्स4 होने की उम्मीद है। लिस्टिंग के मुताबिक, मोटो एक्स4 हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा और इसमें 5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। गौर करने वाली बात है कि, इससे पहले आई लीक से खुलासा हुआ था कि स्मार्टफोन में एक 5.2 इंच फुल एचडी डिस्प्ले होगा। पिछली लीक की तरह ही, लिस्टिंग से पता चलता है कि Moto X4 में एक स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर होगा।

हालांकि, लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में 4 जीबी रैम की जगह 3 जीबी रैम दिया जाएगा। पहले 4 जीबी रैम होने की ख़बरें थीं। इसके अलावा स्टोरेज को लेकर भी विरोधाभास है, लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी, जबकि पहले 32 जीबी स्टोरेज होने का खुलासा हुआ था। जैसा कि हमने बताया कि हो सकता है मोटो 3 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वाले दो वेरिएंट लॉन्च करे।

कैमरे की बात करें तो जीएफएक्सबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन में एक 16 मेगापक्सल फ्रंट कैमरा और एक 12 मेगापिक्सल का रियर सेंसर होगा। मोटो एक्स4 में 12 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल सेंसर के साथ एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है।
Advertisement

ख़ास बात है कि, मोटो एक्स4 के पहला नॉन-गूगल स्मार्टफोन होने की उम्मीद है जो सर्च दिग्गज के प्रोजेक्ट फाई एमवीएनओ सर्विस सपोर्ट करेगा। इससे यूज़र विभिन्न कैरियर के बीच आसानी से स्विच कर सकेंगे। इस स्मार्टफोन को 25 जुलाई को होने वाले इवेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.