मोटो एक्स स्टाइल गुरुवार को होगा भारत में लॉन्च

मोटो एक्स स्टाइल गुरुवार को होगा भारत में लॉन्च
विज्ञापन
जुलाई में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च किए गए मोटोरोला मोटो एक्स स्टाइल को भारत में इस गुरुवार (8 अक्टूबर) को लॉन्च किया जाएगा। इसकी पुष्टि फ्लिपकार्ट ने की है जो मोटोरोला स्मार्टफोन का एक्सक्लूसिव ई-कॉमर्स पार्टनर है।

फ्लिपकार्ट ने इस स्मार्टफोन के लिए अलग वेबपेज बनाया है, जिसपर लिखा है, "8 अक्टूबर 2015 को मोटो एक्स स्टाइल के साथ पार्टी के लिए तैयार हो जाइए!" हालांकि, इस पेज पर और कुछ भी नहीं लिखा। ना ही स्मार्टफोन की उपलब्धता की जानकारी दी गई है और ना ही कीमत की। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने की चाहत रखते हैं तो अपना ईमेल आईडी देकर नोटिफिकेशन पा सकते हैं। मोटोरोला ने भी हाल ही में ट्विटर पर इस स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाने की बारे में जानकारी दी थी। हालांकि, कंपनी ने भी इसके लॉन्च की तारीख के बारे में कुछ नहीं कहा है। कंपनी ने हाल ही में #beautility के नाम से एक ऑनलाइन कॉन्टेस्ट आयोजित किया था जिसका मकसद मोटो एक्स स्टाइल का प्रचार करता था। इस कॉन्टेस्ट को जीतने वाले शख्स को ईनाम के तौर पर एक हैंडसेट मिलेगा।
motorola motox style october 8 launch flipkart
आपको बता दें कि मोटोरोला ने जुलाई महीने में मोटो एक्स प्ले और मोटो जी (जेन3) के साथ अपने हाई-एंड मोटो एक्स स्टाइल स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। हैंडसेट में 5.7 इंच का क्यूएचडी स्क्रीन रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम के 1.8 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 808 हेक्सा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी का रैम मौजूद है। मोटो एक्स स्टाइल 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलता है। सभी वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करते हैं।

एक्स स्टाइल में एफ/2.0 और डुअल सीसीटी फ्लैश एपरचर वाला 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इस कैमरे से 4के रिजॉल्यूशन वाले वीडियो शूट कर पाना संभव है। फोन में 87 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। डिवाइस में 3000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार पूरी तरह से चार्ज होने के बाद 30 घंटे तक चल सकती है। फास्ट चार्जिंग के लिए डिवाइस में मोटोरोला का टर्बोपावर 25 भी मौजूद है। मोटो एक्स स्टाइल में 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। एंड्रॉयड लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला यह स्मार्टफोन मोटोरोला के मोटो असिस्ट, मोटो डिस्प्ले और मोटो वॉयस जैसे ऐप से लैस होगा।

आपको बता दें कि कंपनी ने भारत में अपना मोटो एक्स प्ले स्मार्टफोन पिछले महीने लॉन्च किया था। इसके 16जीबी वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है और 32जीबी वेरिएंट की 19,999 रुपये। यह स्मार्टफोन मोटो एक्स स्टाइल का कमज़ोर वेरिएंट माना जाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »