मोटो एक्स प्ले में है 21 मेगापिक्सल का कैमरा, 18,499 रुपये में लॉन्च

मोटो एक्स प्ले में है 21 मेगापिक्सल का कैमरा, 18,499 रुपये में लॉन्च
विज्ञापन
मोटोरोला ने भारत में अपना मोटो एक्स प्ले स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसके 16जीबी वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है और 32जीबी वेरिएंट की 19,999 रुपये। मोटोरोला के इस लेटेस्ट हैंडसेट की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सोमवार रात 12 बजे शुरू होगी।

एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले मोटो एक्स प्ले स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 403पीपीआई। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मौजूद है।

डिवाइस में 1.7गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर है और साथ में 2जीबी का रैम। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू भी दिया गया है। स्टोरेज के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 16जीबी और 32जीबी।

मोटो एक्स प्ले की सबसे बड़ी खासियत 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एफ/2.0 एपरचर और डुअल-एलईडी मॉड्यूल वाले कलर कोरिलेटेड टैम्प्रेचर फ्लैश के साथ आएगा। रियर कैमरे में फेज़ डिटेक्ट ऑटो फोकस फ़ीचर मौजूद है। रियर कैमरे से 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला एचडी वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। स्मार्टफोन में कई और कैमरा फ़ीचर मौजूद हैं, जैसे कि कहीं भी टैप करके कैपचर करना, स्लो मोशन वीडियो सपोर्ट, वीडियो स्टेबलाइज़ेशन, 4एक्स डिजिटल ज़ूम, बर्स्ट मोड, नाइट मोड, ऑटो एचडीआर और पनोरमा। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। कंपनी ने भारत में हैंडसेट का डुअल सिम वेरिएंट लॉन्च किया है। स्मार्टफोन में आप नैनो सिम कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे।

स्मार्टफोन का ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट उपलब्ध होगा। मोटोरोला के अन्य डिवाइस की तरह मोटो एक्स प्ले में भी पानी से बचाव के लिए नैनो कोटिंग दिया गया है। हैंडसेट में 3630एमएएच की बैटरी है और कंपनी का दावा है कि यह 48 घंटे तक चल सकती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 148x75x10.9 मिलीमीटर है और वज़न 169 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  2. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  3. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  4. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  5. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  7. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  9. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  10. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »