Motorola ने पेश किए Moto X Play और Moto X Style स्मार्टफोन

Motorola ने पेश किए Moto X Play और Moto X Style स्मार्टफोन
विज्ञापन
मंगलवार का दिन मोटोरोला (Motorola) के नाम रहा। पहले भारत में मोटोरोला मोटी जी (जेन 3) (Motorola Moto Gen 3) के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए। इसके बाद Motorola ने मोटो एक्स प्ले (Moto X Play) और मोटो एक्स स्टाइल (Moto X Style) स्मार्टफोन पेश किया।

Moto X Style दिखने में एक शानदार फोन है, जिसके बिल्ड में पावरफुल हार्डवेयर का इस्तेमाल किया गया है। यह 2015 के लिए कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। हैंडसेट में 5.7 इंच का QHD स्क्रीन रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। Moto X Style स्मार्टफोन Qualcomm के 1.8GHz Snapdragon 808 hexa-core प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसके साथ होगा 3GB का रैम (RAM)। Moto X Style का 16GB, 32GB और 64GB स्टोरेज वेरिएंट मार्केट में मिलेगा। ये सभी हैंडसेट माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करते हैं।


X Style में f/2.0 और डुअल CCT फ्लैश एपरचर वाला 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इस कैमरे से 4K रिजॉल्यूशन वाला वीडियो शूट करना संभव है। फोन में 87 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।  Moto X Style में 3000mAh की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार पूरी तरह से चार्ज होने के बाद 30 घंटे तक चल सकती है। फास्ट चार्जिंग के लिए डिवाइस में Motorola का TurboPower 25 भी मौजूद है।

Moto X Style में 4G LTE, 3G, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं। यह एंड्रॉयड लॉलीपॉप (Android Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। डिवाइस पर Motorola के कई ऐप्स जैसे कि Moto Assist, Moto Display और Moto Voice प्रीलोडेड होंगे। फोन की कीमत $399 (करीब 27,000 रुपये) रखी गई है। चुनिंदा मार्केट में यह डिवाइस मोटो मेकर कस्टम स्कीनिंग सपोर्ट के साथ आएगा। Moto X Style के भारत में लॉन्च किए जाने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई।

अमेरिका में Moto X Style को Moto X Pure के नाम से भी जाना जाएगा। यह वर्जन खासकर अमेरिकी मार्केट के लिए डेवलप किया गया है। कंपनी का कहना है कि Moto X Pure स्मार्टफोन Android Lollipop 5.1 के स्टॉक वर्ज़न पर रन करेगा। इसमें कंपनी का कोई भी प्रीलोडेड ऐप नहीं होगा और ना ही ज्यादा कस्टमाइज होगा।

अब बात Moto X Play की। यह स्मार्टफोन कंपनी के पिछले साल के फ्लैगशिप डिवाइस का अपग्रेडेड वर्जन है। हैंडसेट में 5.5 इंच का FHD (1080p) रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। इसमें 3630mAh की बैटरी है। X Play का रियर कैमरा 21 मेगापिक्सल का है, जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का।


कंपनी ने अब तक X Play की कीमत पर कोई फैसला नहीं किया है, लेकिन ये भरोसा जरूर दिलाया कि यह Samsung Galaxy S6 और iPhone 6 जैसे हाईएंड स्मार्टफोन की आधी कीमत में मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »