मोटो एक्स प्ले को जल्द मिल सकता है एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2016 14:55 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने वाले मोटो एक्स प्ले के बारे में पता चला
  • कंपनी एंड्रॉयड 7.1.1 के साथ अपने सॉफ्टवेयर फ़ीचर भी जोड़ेगी
  • अपडेट रोलआउट होने में कुछ हफ्ते लग सकते हैं
लेनोवो के मोटोरोला ब्रांड ने अक्टूबर महीने में उन फोन की सूची ज़ारी की थी जिन्हें एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट मिलेगा। कंपनी ने बताया था कि मोटो ज़ेड सीरीज़ और मोटो जी4 सबसे पहले अपडेट पाने वाले फोन होंगे। मोटो एक्स प्ले को भी एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट दिए जाने की जानकारी दी गई थी। लेकिन अब एक ऐसी जानकारी सामने आई है जिससे लगता है कि मोटो एक्स प्ले को सीधा एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का अपडेट मिलेगा।

दरअसल, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने वाले मोटोरोला मोटो एक्स प्ले को बेंचमार्क साइट जीएफएक्स बेंच पर लिस्ट किया गया है। संभव है कि यह हैंडसेट कंपनी के सोक प्रोसेस का हिस्सा हो। अपडेट को आम यूज़र के लिए जारी करने से पहले मोटोरोला चुनिंदा यूज़र को अपडेट भेज कर फीडबैक लेती है और फिर कमियों को दूर करती है। यह भी ध्यान रखना होगा कि मोटोरोला ने एंड्रॉयड 7.1.1 अपडेट के रोल आउट के संबंध में कुछ भी नहीं बताया है। ऐसे में अपडेट रोलआउट होने में कुछ हफ्ते लग सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी एंड्रॉयड 7.1.1 के साथ अपने सॉफ्टवेयर फ़ीचर भी जोड़ेगी।
Advertisement

याद रहे कि गूगल ने पिछले हफ्ते ही नेक्सस और पिक्सल डिवाइस के लिए एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का अपडेट रोल आउट किया था। नए एंड्रॉयड 7.1.1 अपडेट में दिसंबर के लिए जारी किए गए सिक्योरिटी अपडेट भी शामिल हैं। एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट में नए इमोजी जोड़े गए हैं जो जेंडर इक्वालिटी को दिखाते हैं। गौर करने वाली बात है, गूगल ने इससे पहले कई सारे फीमेल इमोजी कैरेक्टर जोड़ने का ऐलान भी किया था। एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट के साथ ही, गूगल ने कई नए इमोजी कैरेक्टर जोड़े हैं।

इमोजी के अलावा, गूगल ने सपोर्ट करने वाले एप्लिकेशन में सीधे कीबोर्ड के जरिए जिफ़ इमेज सपोर्ट भी दिया है। कुछ ऐप गूगल अलो, गूगल मैसेंजर और हैंगआाउट के ज़रिए जिफ़ सपोर्ट करेंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Near stock Android
  • Improved camera
  • Bad
  • Low light camera performance could be better
  • No water resistance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

21-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3630 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto X Play, Motorola Moto X Play, Android, Motorola, Mobiles, Lenovo
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.