'शैटरप्रूफ' डिस्प्ले वाले मोटो एक्स फोर्स लॉन्च होगा भारत में

'शैटरप्रूफ' डिस्प्ले वाले मोटो एक्स फोर्स लॉन्च होगा भारत में
विज्ञापन
मोटोरोला ने अपने बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन मोटो एक्स फोर्स को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। शैटरप्रूफ डिस्प्ले से लैस इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किए जाने की ओर इशारा करते हुए कंपनी ने सोमवार को ट्विटर पर एक टीज़र वीडियो भी जारी किया।

मोटोरोला ने ट्वीट किया, 'मोटो एक्स फोर्स जल्द आने वाला है। क्या आप उन 40 फीसदी लोगों में से हैं जो फोन के गिरने को लेकर बहुत भयभीत रहते हैं।" मोटोरोला द्वारा जारी किए गए टीज़र वीडियो में आईफोन 6, सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 और गैलेक्सी एस6 जैसे महंगे फोन नज़र आ रहे है। जिनके स्क्रीन गिरने के बाद टूट जाते हैं।

लेनेवो की इस कंपनी ने फिलहाल लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह जल्द ही पेश किया जाएगा। यह तो तय है।

(पढ़ें: मोटोरोला मोटो एक्स फोर्स बनाम मोटोरोला डर्बो ड्रॉयड टर्बो 2)

गौरतलब है कि मोटोरोला ने अक्टूबर महीने के अंत में मोटो एक्स फोर्स स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन अमेरिका में लॉन्च किए गए मोटोरोला ड्रॉयड टर्बो 2 का अंतरराष्ट्रीय वेरिएंट है। लॉन्च के दौरान मोटोरोला ने जानकारी दी थी कि एक्स फोर्स को सबसे पहले यूनाइटेड किंगडम और लेटिन अमेरिका में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने ब्लॉग पर लॉन्च की घोषणा करते हुए बताया था कि इसका 32 जीबी वेरिएंट 499 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 49,900 रुपये) में मिलेगा और 64 जीबी वेरिएंट 534 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 53,400 रुपये) में।

मोटो एक्स फोर्स में 5.4 इंच का क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिसप्ले है। कंपनी का दावा है कि यह 'शैटरशिल्ड' डिस्प्ले है जो एल्यूमीनियम रिजिड कोर, एमोलेड स्क्रीन और दो लेयर वाले टचस्क्रीन पैनल से बना है। अगर हैंडसेट कंक्रीट के स्लैब पर भी गिर जाता है तो इसका स्क्रीन नहीं टूटेगा।

स्मार्टफोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ 3 जीबी का रैम मौजूद है। यह 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौजूद हैं। इसमें 3760 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में कहा गया है कि मिले-जुले इस्तेमाल पर यह 2 दिन तक चल जाएगी। इसके अलावा बैटरी क्विक चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें एफ/2.0 एपरचर वाला 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर कैमरा फेज़ डिटेक्ट ऑटो फोकस फ़ीचर के साथ आता है और इसके अलावा डुअल एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है और इसके साथ भी फ्लैश मौजूद है।

यह हैंडसेट एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इस सिंगल सिम डिवाइस में 4जी एलटीई, 3जी, सीडीएमए, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  2. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  3. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  4. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
  5. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
  6. 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम
  8. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!
  9. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »