Moto X Force फ्लिपकार्ट पर बिक रहा सस्ते में, मिल रही है 22,400 रुपये तक की छूट

अमेज़न इंडिया पर पहले स्मार्टफोन सेल चल रही है जो 21 जून तक चलेगी। इस बीच फ्लिपकार्ट मोटोरोला के प्रशसकों के लिए एक ऐसा ऑफर लेकर आई है जिसपर हर किसी का ध्यान जाना तय है।

Moto X Force फ्लिपकार्ट पर बिक रहा सस्ते में, मिल रही है 22,400 रुपये तक की छूट
ख़ास बातें
  • Moto X Force का 32 जीबी वेरिएंट 12,999 रुपये में बेचा जा रहा है
  • 15,599 रुपये में बिक रहा है मोटो एक्स फोर्स का 64 जीबी वेरिएंट
  • इसके अलावा दोनों वेरिएंट के साथ एक्सचेंज डिस्काउंट भी उपलब्ध है
विज्ञापन
अमेज़न इंडिया पर पहले से स्मार्टफोन सेल चल रही है जो 21 जून तक चलेगी। इस बीच फ्लिपकार्ट मोटोरोला के प्रशसकों के लिए एक ऐसा ऑफर लेकर आई है जिसपर हर किसी का ध्यान जाना तय है। पिछले साल फरवरी में लॉन्च किए गए मोटो एक्स फोर्स (Moto X Force) की कीमत में 22,400 रुपये तक की कटौती की गई है। आप चाहें तो मोटोरोलाल के इस हैंडसेट को 12,999 रुपये खरीद पाएंगे।

Moto X Force का 32 जीबी और 64 जीबी वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर क्रमशः 12,999 और 15,599 रुपये में बेचा जा रहा है। 32 जीबी वेरिएंट के साथ 12,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी उपलब्ध है और 64 जीबी वेरिएंट के साथ पुराने फोन बदलकर ग्राहक 14,500 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। मान लीजिए कि अगर आप पूरा डिस्काउंट हासिल करने में कामयाब होते हैं तो मोटो एक्स फोर्स मात्र 999 रुपये में आपका हो जाएगा।

हैंडसेट के 32 जीबी वेरिएंट पर 22,000 रुपये की छूट दी गई है और 64 जीबी वेरिएंट पर छूट 22,400 रुपये की है। इसके अलावा आप दोनों ही स्मार्टफोन के साथ एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं।

याद दिला दें कि लॉन्च के वक्त Moto X Force के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये और 64 जीबी वेरिएंट की 53,999 रुपये थी। उस वक्त पर स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध कराया गया था। बता दें कि मोटो एक्स फोर्स में 5.4 इंच का क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिसप्ले है। कंपनी का दावा है कि यह 'शैटरशिल्ड' डिस्प्ले है जो एल्यूमीनियम रिजिड कोर, एमोलेड स्क्रीन और दो लेयर वाले टचस्क्रीन पैनल से बना है। अगर हैंडसेट कंक्रीट के स्लैब पर भी गिर जाता है तो इसका स्क्रीन नहीं टूटेगा।

स्मार्टफोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ 3 जीबी का रैम मौजूद है। दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौजूद हैं। इसमें 3760 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में कहा गया है कि मिले-जुले इस्तेमाल पर यह 2 दिन तक चल जाएगी। इसके अलावा बैटरी क्विक चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें एफ/2.0 एपरचर वाला 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर कैमरा फेज़ डिटेक्ट ऑटो फोकस फ़ीचर के साथ आता है और इसके अलावा डुअल एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है और इसके साथ भी फ्लैश मौजूद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Shatterproof screen
  • Excellent design and build
  • Good camera
  • Great screen
  • Superb software and performance
  • Great battery life
  • कमियां
  • Runs Android 5.1 out of the box
  • Single-SIM capability
  • No fingerprint sensor
  • Expensive
डिस्प्ले5.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा21-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3760 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 5.1.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »