• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 'शैटरप्रूफ' डिस्प्ले वाला मोटो एक्स फोर्स स्मार्टफोन जल्द होगा भारत में लॉन्च

'शैटरप्रूफ' डिस्प्ले वाला मोटो एक्स फोर्स स्मार्टफोन जल्द होगा भारत में लॉन्च

'शैटरप्रूफ' डिस्प्ले वाला मोटो एक्स फोर्स स्मार्टफोन जल्द होगा भारत में लॉन्च
विज्ञापन
मोटोरोला के स्मार्टफोन के दीवानों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी का नया हैंडसेट मोटो एक्स फोर्स जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी मोटोरोला इंडिया के प्रमुख अमित बोनी ने दी है। हालांकि, उन्होंने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख और कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया।

दरअसल, बुधवार को चीन की कंपनी लेनेवो ने नई दिल्ली में एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। इस दौरान मोटोरोला इंडिया ने मोटो एक्स फोर्स को भारत में जल्द ही पेश किए जाने के बारे में जानकारी दी। आपको बता दें कि लेनेवो मोटोरोला की मालिक कंपनी है।

गौरतलब है कि मोटोरोला ने अक्टूबर महीने के अंत में मोटो एक्स फोर्स स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन अमेरिका में लॉन्च किए गए मोटोरोला ड्रॉयड टर्बो 2 का अंतरराष्ट्रीय वेरिएंट है। लॉन्च के दौरान मोटोरोला ने जानकारी दी थी कि एक्स फोर्स को सबसे पहले यूनाइटेड किंगडम और लेटिन अमेरिका में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने ब्लॉग पर लॉन्च की घोषणा करते हुए बताया था कि इसका 32 जीबी वेरिएंट 499 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 49,900 रुपये) में मिलेगा और 64 जीबी वेरिएंट 534 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 53,400 रुपये) में।

मोटो एक्स फोर्स में 5.4 इंच का क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिसप्ले है। कंपनी का दावा है कि यह 'शैटरशिल्ड' डिस्प्ले है जो एल्यूमीनियम रिजिड कोर, एमोलेड स्क्रीन और दो लेयर वाले टचस्क्रीन पैनल से बना है। अगर हैंडसेट कंक्रीट के स्लैब पर भी गिर जाता है तो इसका स्क्रीन नहीं टूटेगा।

स्मार्टफोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ 3 जीबी का रैम मौजूद है। यह 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौजूद हैं। इसमें 3760 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में कहा गया है कि मिले-जुले इस्तेमाल पर यह 2 दिन तक चल जाएगी। इसके अलावा बैटरी क्विक चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें एफ/2.0 एपरचर वाला 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर कैमरा फेज़ डिटेक्ट ऑटो फोकस फ़ीचर के साथ आता है और इसके अलावा डुअल एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है और इसके साथ भी फ्लैश मौजूद है।

यह हैंडसेट एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इस सिंगल सिम डिवाइस में 4जी एलटीई, 3जी, सीडीएमए, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।

इस दौरान लेनेवो ने यह भी बताया कि कंपनी जल्द ही 'मेक इन इंडिया' प्रोग्राम का हिस्सा बनेगी। कंपनी रिसर्च और डेवलपमेंट में निवेश करेगी। यह सिर्फ हार्डवेयर तक सीमित नहीं रहेगा। कंपनी सॉफ्टवेयर के अनुसंधान पर भी पैसे खर्चेगी।

कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि लेनेवो योगा प्रो टैबलेट को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  2. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  3. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  4. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  5. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  7. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  8. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  9. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  10. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »