Moto P30 लॉन्च, इसमें है iPhone X जैसा डिस्प्ले और दो रियर कैमरे

Lenovo के स्वामित्व वाली Motorola ने अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन Moto P30 को लॉन्च कर दिया है। मोटो पी30 में iPhone X जैसा डिस्प्ले मिलेगा।

Moto P30 लॉन्च, इसमें है iPhone X जैसा डिस्प्ले और दो रियर कैमरे
ख़ास बातें
  • Moto P30 में है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर
  • आठ मोटो स्मार्टफोन को मिलेगा Android Pie सॉफ्टवेयर अपडेट
  • 21,400 रुपये है मोटो पी30 की कीमत
विज्ञापन
Lenovo के स्वामित्व वाली Motorola ने अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन Moto P30 को लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला के मोटो पी30 स्मार्टफोन में iPhone X जैसा डिस्प्ले है। Moto P30 का आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। मोटो पी30 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस है। यह हैंडसेट Android 8.0 Oreo आधारित ZUI 4.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। मोटोरोला ने उन स्मार्टफोन के नाम भी बता दिए हैं जिन्हें इस साल के अंत तक Android Pie सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा। बता दें कि फिलहाल  Moto P30 को चीन में लॉन्च किया गया है। इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होगा भी या नहीं। मोटो पी30 को चीन में कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।
 

Moto P30 की कीमत और उपलब्धता

Moto P30 की कीमत में 2,099 चीनी युआन (लगभग 21,400 रुपये) है। इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। मोटो पी30 के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (लगभग 25,400 रुपये) है। 15 सितंबर से चीन में Moto P30 बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा।
 

Moto P30 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला मोटो पी30 4G एलटीई स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। मोटोरोला का यह हैंडसेट 6.2 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2246 पिक्सल है। Moto P30 का आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। बेहतर परफॉर्मेंस के 1.8GHz ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम मिलेगी। मोटो पी30 64 जीबी और 128 जीबी दो स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

फोटोग्राफी के लिए Moto P30 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का होगा, जिसका अर्पचर एफ/1.8 है। दूसरा सेंसर 5मेगापिक्सल का होगा जिसका अर्पचर/2.2 है। रियर कैमरा एलईडी फ्लैश और फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। रियर कैमरा के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा, जिसका अर्पचर एफ/2.0 है। पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

कनेक्टिविटी के लिए Moto P30 में डुअल-बैंड वाईफाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0 एलई, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएमका ऑडियो जैक मिलेगा। अब बात मोटो पी30 की लंबाई-चौड़ाई कुछ इस प्रकार है- 155.5x75.95x7.69 एमएम। Moto P30 का वजन 170 ग्राम से कम है। Moto Z3, Moto Z3 Play, Moto Z2 Force Edition, Moto Z2 Play, Moto X4, Moto G6, Moto G6 Play, Moto G6 Plus स्मार्टफोन को जल्द ही Android Pie सॉफ्टवेयर अपडेट मिल जाएगा। इस बात को मोटोरोला ने कंर्फम किया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2246 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »