Moto G9 Plus लॉन्च, 5,000mAh बैटरी और चार रियर कैमरों से है लैस

नए मोटो जी9 प्लस के 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत ब्राजील में BRL 2.249,10 (लगभग 31,000 रुपये) है। हैंडसेट रोज़ गोल्ड और ब्लू इंडिगो रंग विकल्पों में आता है।

Moto G9 Plus लॉन्च, 5,000mAh बैटरी और चार रियर कैमरों से है लैस

Moto G9 Plus में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है

ख़ास बातें
  • Moto G9 Plus में शामिल है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • 5,000mAh बैटरी और 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस आता है नया मोटो फोन
  • फिलहाल ब्राज़ील में लॉन्च हुआ है मोटो जी9 प्लस
विज्ञापन
Moto G9 Plus को आखिरकार लॉन्च कर दिया गया है। फोन हाल ही में भारत में लॉन्च किए गए Moto G9 और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए Moto G9 Play के साथ बैठता है। मोटो जी9 प्लस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर काम करता है और 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। इसमें बड़ी 5,000mAh बैटरी है। फोन में पीछे की तरफ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर वाला क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है।
 

Moto G9 Plus price

नए मोटो जी9 प्लस के 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत ब्राजील में BRL 2.249,10 (लगभग 31,000 रुपये) है। हैंडसेट रोज़ गोल्ड और ब्लू इंडिगो रंग विकल्पों में आता है। यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देश में पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है है। Moto G9 Plus भारत में लॉन्च होगा या नहीं, इस पर कोई स्पष्टता नहीं है।
 

Moto G9 Plus specifications

Moto G9 Plus में हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट (नैनो) है और यह एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर पर चलता है। फोन में 6.8-इंच का फुल-एचडी+ मैक्स विज़न एचडीआर 10 सुपर स्क्रीन डिस्प्ले है और यह 2.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 जी चिपसेच पर काम करता है। यह 4 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकता है।

मोटो जी9 प्लस में क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/1.8 एपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का 118 डिग्री अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। फोन में पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश सपोर्ट दिया गया है। फ्रंट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Moto G9 Plus में 30 वॉट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ 5, वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। बोर्ड के अन्य सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोप और एम्बिएंट लाइट सेंसर शामिल हैं। फोन का माप 170x78.1x9.7 एमएम और वज़न 223 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में 8000mAh बैटरी के साथ होगा 100W फास्ट चार्जिंग फीचर!
  2. अमेजन सेल में Samsung, LG, Haier जैसे ब्रांड्स के AC पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung स्मार्टफोन्स 12 हजार तक हो गए सस्ते! Galaxy M36, Galaxy M17 5G, Galaxy F70e 5G जैसे मॉडल्स पर भारी छूट
  4. Xiaomi ने Mijia Sonic Vibration इलेक्ट्रिक टूथब्रश किया लॉन्च, दांतों की सफाई के लिए स्मार्ट फीचर्स, जानें कीमत
  5. Flipkart Summer Sale: iPhone 17 पर जबरदस्त डील, Galaxy 25 की कीमत हुई 54K से कम
  6. OnePlus Nord CE 6 Sale: 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग वाले Nord CE 6 की सेल शुरू, Rs 2000 तक छूट!
  7. Motorola Razr Fold हो रहा 13 मई को लॉन्च, फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: Galaxy S26 Ultra से M06 5G तक, यहां जानें टॉप Samsung स्मार्टफोन डील्स
  9. WhatsApp पर चैट को कैसे करें लॉक, नहीं कर पाएगा कोई भी जासूसी
  10. इस गेम ने आते ही मचा दिया तहलका! सिर्फ 16 दिन में 20 लाख कॉपी बिकी, बनने में लगे 6 साल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »