• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5000mAh बैटरी, कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले के साथ 10 जुलाई को भारत में लॉन्‍च होगा Moto G85, जानें खूबियां

5000mAh बैटरी, कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले के साथ 10 जुलाई को भारत में लॉन्‍च होगा Moto G85, जानें खूबियां

Moto G85 के बैक साइड में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जोकि सोनी LYT-600 सेंसर है।

5000mAh बैटरी, कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले के साथ 10 जुलाई को भारत में लॉन्‍च होगा Moto G85, जानें खूबियां

Moto G85 में स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 SoC होगा, जिसके साथ 8GB या 12GB रैम दी जा सकती है।

ख़ास बातें
  • Moto G85 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च होगा 10 जुलाई को
  • फ्लिपकार्ट के अलावा ऑफलाइन होगी सेल
  • कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले से लैस होगा यह स्‍मार्टफोन
विज्ञापन
Moto G85 Launch date in India : साल 2024 में मोटोरोला ने कई नए स्‍मार्टफोन्‍स को लॉन्‍च करने का लक्ष्‍य रखा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक नया मिड-रेंज मोटो स्‍मार्टफोन कंपनी की G सीरीज में आ रहा है। इसका नाम होगा Moto G85. इसे 10 जुलाई को लॉन्‍च किया जाएगा। यह फोन पिछले हफ्ते यूरोप में भी दस्‍तक दे चुका है। कंपनी ने इंडिया वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर Moto G85 का टीजर शेयर किया है। इससे कंपनी के कई नए फीचर्स की जानकारी भी मिलती है। 

ऐसा लगता है कि Moto G85, यूरोप में लॉन्‍च हुई डिवाइस के जैसा ही होगा। फोन में 6.67 इंच का कर्व्‍ड pOLED डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा, जोकि FHD+ रेजॉलूशन और 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। इसकी पीक ब्राइटनैस 1600 निट्स और टच सैंपलिंग रेट 360 हर्त्‍ज है।  

Moto G85 के बैक साइड में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जोकि सोनी LYT-600 सेंसर है। उसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के फ्रंट में 2 मेगापिक्सल का शूटर होगा। 

Moto G85 में स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 SoC होगा, जिसके साथ 8GB या 12GB रैम दी जा सकती है। इंटरनल स्‍टोरेज 128GB या 256GB हो सकता है। मोटोरोला दो साल तक Android अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही। फोन आउट ऑफ द बॉक्‍स एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा। 

Moto G85 के बैक में वीगन लेदर फिनिश दी गई है। फोन की बॉडी को IP52 रेटिंग मिली है। यानी यह पानी और धूल से होने वाले नुकसान से कुछ हद तक बचा रह सकता है। नए मोटो फोन को कोबाल्ट ब्लू, अर्बन ग्रे और ऑलिव ग्रीन कलर्स में लाया जाएगा। इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी जो 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

10 जुलाई को भारत में लॉन्‍च होने जा रहे Moto G85 को Flipkart और Motorola India की वेबसाइट से लिया जा सकेगा। यह ऑफलाइन भी बेचा जाएगा। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright, curved display
  • Reliable day-to-day, gaming performance
  • Good primary, macro cameras
  • Long battery life, quick charging
  • कमियां
  • Automatic bloatware downloads (can be uninstalled)
  • Notification spam
  • Subpar ultra-wide angle camera
  • Lower performance in benchmark tests
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  2. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  3. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  5. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  7. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  10. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »