Moto G8 और G8 Power की स्पेसिफिकेशन हुई लीक, रेंडर्स में दिखाई दिया डिज़ाइन

Moto G8 और Moto G8 Power देखने में एक दूसरे से काफी मेल खाते हैं। इनमें होल-पंच डिस्प्ले और वर्टिकल सेट किया गया ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ओएस के साथ आएंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 जनवरी 2020 19:16 IST
ख़ास बातें
  • Moto G8 और Moto G8 Power में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा
  • मोटो जी8 में 4,000 एमएएच बैटरी होगी
  • मोटो जी8 पावर में 5,000 एमएएच बैटरी दी जाएगी

Moto G8 और Moto G8 Power डिज़ाइन और कैमरा के मामले में लगभग एक जैसे होंगे

Moto G8 और Moto G8 Power स्मार्टफोन मोटोरोला के आगामी स्मार्टफोन में शामिल हैं। खबर है कि ये दोनों फोन क्वॉलकॉम 655 चिपसेट के साथ आएंगे। इसके अलावा इन दोनों मोटोरोला फोन का डिज़ाइन लगभग एक जैसा होगा और ये दोनों फोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएंगे। इनमें फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इनके अलावा दोनों फोन की कुछ अन्य स्पेसिफिकेशंस भी ऑनलाइन लीक हुई हैं। इससे अलग इन दोनों फोन के रेंडर्स भी ऑनलाइन लीक हुए हैं।

XDA Developers की रिपोर्ट में बताया गया है कि मोटोरोला अपनी G-Series में मोटो जी8 और मोटो जी8 पावर को जोड़ने जा रहा है। दोनों फोन देखने में एक दूसरे से काफी मेल खाते हैं। इनमें होल-पंच डिस्प्ले और वर्टिकल सेट किया गया ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ओएस के साथ आएंगे।
Advertisement
 

Moto G8 specifications (rumoured)

XDA Developers के मुताबिक, डुअल-सिम (नैनो) Moto G8 में 6.39-इंच की एचडी+ (720x1560 पिक्सल्स) डिस्प्ले होगी, जो 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर होने की खबर है। यह फोन 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज के विकल्पों में आएगा। मोटोरोला स्मार्टफोन 4,000 एमएएच बैटरी होगी, जो 10 वाट चार्जिंग सपोर्ट।

Moto G8 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा। यह सेंसर f/1.7 अपर्चर वाले लेंस के साथ आएगा। इसमें f/2.2 118-डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8-मेगापिक्सल का सेकंड्री कैमरा सेंसर शामिल हो सकता है। तीसरा लेंस 2-मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला टेर्टिआरी सेंसर हो सकता है। फ्रंट की बात करें तो फोन में f/2.0 लेंस वाला 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
Advertisement

91Mobiles ने इस फोन के रेंडर्स को लीक किया है, जिसमें Moto G8 का डिज़ाइन देखने को मिला है। फोन में ऊपर बाईं ओर कैमरा कटआउट और चमकदार बैक पैनल दिया गया है। इस फोन में 3.5 एमएम हैडफोन जैक भी दिया गया है और यह फोन कम से कम दो रंगों में लॉन्च हो सकता है।
 

Moto G8 Power specifications (rumoured)

मोटो जी8 की तरह मोटो जी8 पावर में भी डुअल-सिम सपोर्ट होगा। हालांकि दोनों फोन में कुछ अंतर है। Moto G8 Power में 6.36-इंच की एचडी+ (1080x2300 पिक्सल्स) डिस्प्ले होगी, जो 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। यह फोन कम से कम 4 जीबी रैम और 64 जीबी  स्टोरेज होगी। सर्टिफिकेशन साइट की एक लिस्टिंग में मोटो जी8 पावर को 5,000 एमएएच बैटरी होगी और यह डुअल वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आएगा।
Advertisement

Moto G8 Power में शामिल ट्रिपल कैमरा सेटअप की बात करें तो, इसमें भी Moto G8 के जैसे 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा। यह सेंसर f/1.7 अपर्चर वाले लेंस के साथ आएगा। इसमें f/2.2 118-डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8-मेगापिक्सल का सेकंड्री कैमरा सेंसर शामिल हो सकता है। तीसरा लेंस 2-मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला टेर्टिआरी सेंसर हो सकता है। फ्रंट की बात करें तो फोन में f/2.0 लेंस वाला 25-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2300 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.