Moto G8 Power Lite की तस्वीरें लीक, तीन रियर कैमरे की मिली झलक

Moto G8 Powe Lite में कंपनी स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर की जगह मीडियाटेक के हीलियो पी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है।

Moto G8 Power Lite की तस्वीरें लीक, तीन रियर कैमरे की मिली झलक

Moto G8 Powe Lite के रेंडर में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिला है

ख़ास बातें
  • Moto G8 Power Lite देखने में मोटो जी8 पावर से मेल खाता है
  • फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले देखने को मिला है
  • मोटो जी8 पावर लाइट में 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी शामिल हो सकती है
विज्ञापन
नए Moto G Power और Moto G Stylus स्मार्टफोन को बीते महीने अमेरिका में लॉन्च करने के बाद Motorola एक और फोन को लाने की तैयारी कर रही है। एक नई लीक से पता चला है कि कंपनी अपने मोटो जी8 पावर हैंडसेट का 'लाइट' वर्ज़न लॉन्च कर सकती है। बता दें कि Moto G8 Power स्मार्टफोन को बीते साल यूरोप में लॉन्च किया गया था। कंपनी के नए फोन को Moto G8 Power Lite के नाम से उतार सकती है।

टिप्सटर रोलेंड क्वांट ने ट्विटर पर मोटो जी8 पावर लाइट के कथित रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) साझा किए हैं। डिज़ाइन के लिहाज से यह फोन बहुत हद तक Moto G8 Power जैसा ही लगता है। इसका बैक पैनल मोटो जी8 पावर से मेल खाता है। सबसे अहम अंतर कैमरा सेटअप का लगता है, क्योंकि मोटो जी8 पावर लाइट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जबकि मोटो जी8 पावर चार रियर कैमरों के साथ लॉन्च हुआ था। इसके अलावा फोन में आगे की तरफ होल-पंच डिस्प्ले है। Moto G8 Powe Lite का डाइमेंशन और टेक्सचर्ड बैकपैनल मोटो जी8 पावर वाला जैसा ही है।

GizmoChina की एक रिपोर्ट में इशारा दिया गया है कि मोटो जी8 पावर के लाइट वर्ज़न में कंपनी स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर की जगह मीडियाटेक के हीलियो पी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल करेगी। बैटरी 5,000 एमएएच की बनी रहेगी। Moto G8 Power Lite के अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

दिखने में Moto G8 Power Lite बीते महीने अमेरिकी मार्केट में उतारे गए Moto G Power से काफी मेल खाता है। डिज़ाइन लगभग एक जैसा ही है। टेक्सचर्ड बैकपैनल हो या ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, या होल-पंच डिस्प्ले। संभव है कि मोटो जी पावर को ही यूरोपीय मार्केट में मोटो जी8 पावर के नाम से लाया जाएगा।

बता दें कि मोटो जी पावर Android 10 पर काम करता है और यह स्टॉक इंटरफ़ेस के साथ आता है। Moto G Power में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2300 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो 399ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88 प्रतिशत है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दिया गया है। कंपनी ने इस फोन को 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया था। Moto G Power में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस सेटअप में f/1.7 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर, 118 डिग्री के व्यूइंग एंगल के साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, और f/2.2 अपर्टर वाला 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया शामिल हैं। सामने की तरफ एक 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है। मोटो जी पावर में 10W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2300 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G8 Power, Moto G Power, Moto G8 Power Lite
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »