Moto G7, Moto G7 Plus, Moto G7 Power और Moto G7 Play की तस्वीरें लीक

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola के आगामी स्मार्टफोन Moto G7, Moto G7 Plus, Moto G7 Power और Moto G7 Play की तस्वीरें लीक हो गई हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2018 12:45 IST
ख़ास बातें
  • सेल्फी फ्लैश के साथ आ सकता है Moto G7 Play
  • Moto G7 Plus में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है
  • मोटो जी7 पावर में हो सकती है 5,000 एमएएच की बैटरी

Moto G7, Moto G7 Plus, Moto G7 Power और Moto G7 Play की तस्वीरें लीक

Photo Credit: DroidShout

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola के आगामी स्मार्टफोन Moto G7, Moto G7 Plus, Moto G7 Power और Moto G7 Play के प्रेस रेंडर लीक हो गए हैं। रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) को देखने से पता चलता है कि मोटो जी7 और मोटो जी7 प्लस में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच और मोटो जी7 पावर और मोटो जी7 प्ले ट्रेडिशनल नॉच डिजाइन के साथ आएंगे। Moto G7 और Moto G7 Plus के पिछले हिस्से पर फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे तो वहीं, Moto G7 Play और Moto G7 Power में सिंगल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है।

कुछ समय पहले मोटो जी7 सीरीज को यूएस एफसीसी (फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन) पर लिस्ट किया गया था। वेबसाइट DroidShout पर प्रेस रेंडर लीक हुए हैं। लीक हुए रेंडर में मोटो जी7 और जी7 प्लस में Oppo F9 और Realme 2 Pro की तरह वाटरड्रॉप नॉच दिख रहा है। पिछले मॉडल की तुलना में Moto G7 और Moto G7 Plus का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो ज्यादा होगा। बता दें कि, Moto G7 Play स्मार्टफोन सेल्फी फ्लैश के साथ आ सकता है।
Advertisement
 

Photo Credit: DroidShout

मोटो जी7 प्ले और मोटो जी7 पावर में सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर नजर आ रहे मोटोरोला लोगो में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। अन्य वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच वाले स्मार्टफोन की तुलना में मोटो जी7 और मोटो जी7 प्लस के निचला हिस्से पर बॉर्डर नजर आ रहा है। चारों स्मार्टफोन के निचले हिस्से पर आपको Motorola लिखा नजर आएगा।

अगर पुरानी रिपोर्ट को देखें तो Moto G7 में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज होगी। मोटो जी7 प्लस में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। मोटो जी7 पावर में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मोटो जी7 में वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट भी शामिल होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2270 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2270 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1512 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  3. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  5. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  6. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  10. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.