Moto G7 सीरीज़ के सभी हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन Motorola की वेबसाइट पर लीक

मोटो जी7 सीरीज़ एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेंगे। ये रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, एनएफसी (मार्केट पर निर्भर), माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आएंगे।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 24 जनवरी 2019 17:07 IST
ख़ास बातें
  • Moto G7 Play नए मोटो जी7 लाइनअप का सबसे छोटा फोन होगा
  • Moto G7 Power में होगी 5000 एमएएच की बैटरी
  • Moto G7 और Moto G7 Plus में होंगे 6.24 इंच के डिस्प्ले

Moto G7 Plus इस सीरीज़ का सबसे प्रीमियम फोन होगा

Photo Credit: CNET/ Motorola

Motorola 7 फरवरी को एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है। इससे पहले जाने-अनजाने में मोटोरोला ने अपने Moto G7 लाइनअप का पूरा ब्योरा सार्वजनिक कर दिया। एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने गलती से ब्राज़ील में एक कर्माचारी वेबसाइट पर मोटो जी7 सीरीज़ के फोन का ब्योरा पब्लिश कर दिया। लेकिन उपलब्धता और कीमत के बारे में चुप्पी बनाए रखी गई। इतना साफ है कि मोटो जी7 सीरीज़ के चार स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं- Moto G7, Moto G7 Plus, Moto G7 Power और Moto G7 Play। स्पेसिफिकेशन और प्रमोशनल इमेज अब तक किए गए दावों से पूरी तरह से मेल खाते हैं।

CNET Spanish ने मोटो जी7 सीरीज़ की कथित लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी दी। इन फोन को कमर्चारियों के लिए मोटोरोला के वेब स्टोर पर लिस्ट किया गया था। इस वेबसाइट ने जब खुलासे के बारे में मोटोरोला को संपर्क किया तो उन्हें जवाब मिला, “Thanks for warning,” और इसके बाद लिस्टिंग हटा दी गई।
Advertisement

लीक हुई लिस्टिंग के मुताबिक, मोटो जी7 सीरीज़ एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेंगे। ये रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, एनएफसी (मार्केट पर निर्भर), माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आएंगे। आइए आपको मोटो जी7 सीरीज़ के हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं...
 

Moto G7 स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

लीक हुई लिस्टिंग के मुताबिक, Moto G7 में 6.24 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2270 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और 3000 एमएएच की बैटरी होगी। यह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। एक एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेंसर होगा और इसके साथ जुगलबंदी में काम करेगा एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा।
Advertisement
 

Moto G7
Photo Credit: CNET/ Motorola

Moto G7 Plus स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

मोटो जी7 प्लस में मोटो जी7 की तरह 6.24 इंच का डिस्प्ले होगा। हालांकि, इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। हालांकि, यह शुरुआती वेरिएंट होगा। अन्य वेरिएंट के रैम और स्टोरेज के बारे में स्थिति साफ नहीं है। इस फोन में भी पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप होगा। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल (एफ/ 1.7 अपर्चर) का होगा और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल (एफ/ 2.2 अपर्चर) का। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। मोटो जी7 की तरह यह फोन 3,000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा।
 

Moto G7 Plus
Photo Credit: CNET/ Motorola

Moto G7 Power स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

मोटो जी7 पावर 6.2 इंच के एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ आएगा। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी होगी। फोन एफ/ 2.0 अपर्चर वाले 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और एफ/ 2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। यह मोटो जी7 सीरीज़ का सबसे वज़नदार फोन होगा, 193 ग्राम के साथ।
Advertisement
 

Moto G7 Power
Photo Credit: CNET/ Motorola

Moto G7 Play स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

बनावट में Moto G7 Play नए मोटो जी7 लाइनअप का सबसे छोटा फोन होगा। यह 5.7 इंच के एचडी+ (720x1512 पिक्सल) डिस्प्ले से लैस होगा।  फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ आएगा। इसकी बैटरी 3,000 एमएएच की होगी। 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। यह फोन भी एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा।
Advertisement
 

Moto G7 Play
Photo Credit: CNET/ Motorola

ध्यान रहे कि Motorola ब्राज़ील के साउ पोलो शहर में 7 फरवरी को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में मोटो जी7 सीरीज़ से पर्दा उठाए जाने की उम्मीद है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2270 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2270 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1512 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.