Moto G6, Moto G6 Play, Moto G6 Plus स्मार्टफोन 19 अप्रैल को हो सकते हैं लॉन्च

Motorola के मिड रेंज वाले Moto G6, Moto G6 Play और Moto G6 Plus साओ पाउलो में 19 अप्रैल को लॉन्च हो सकते हैं।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2018 15:58 IST
ख़ास बातें
  • Moto G6, Moto G6 Play और Moto G6 Plus से 19 अप्रैल को उठेगा पर्दा
  • साओ पाउलो में 19 अप्रैल को लॉन्च हो सकती है मोटो जी6 सीरीज़
  • साथ ही Moto Z3 Play स्मार्टफोन भी इसी इवेंट में हो सकता है लॉन्च

मोटोरोला स्मार्टफोन

Motorola के मिड रेंज वाले Moto G6, Moto G6 Play और Moto G6 Plus साओ पाउलो में 19 अप्रैल को लॉन्च हो सकते हैं। स्मार्टफोन से जुड़ी अफवाहें और जानकारियां लीक होती रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, लॉन्च इवेंट में कंपनी Moto G6, Moto G6 Play और Moto G6 Plus से संभवत: पर्दा उठाएगी। साथ ही  Moto Z3 Play भी इसी इवेंट में लॉन्च हो सकता है।

एंड्रॉयडपिट की रिपोर्ट में इनवाइट देखा गया है, जो साओ पाउलो में 19 अप्रैल को आयोजित होने जा रहा है। तस्वीर से बहुत जानकारियां नहीं मिली हैं लेकिन बैकग्राउंड में दिख रही झलक मोटो जी6 के पिछले रेंडर से मेल खा रही है। इशारा मिला है कि मोटो जी6 सीरीज़ से इवेंट में पर्दा उठाया जाएगा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि ये सीरीज़ ग्लोबली लॉन्च होगी या वेरिएंट किसी एक देश के लिए होंगे।
 

Moto G6 Play के लिए उम्मीद की जा रही है कि फोन में 5.7 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले होगा। साथ ही इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर काम करेगा। फोन में 4 जीबी रैम दिए जा सकते हैं। साथ ही 64 जीबी स्टोरेज होने की उम्मीद है। फोन को पावर देने के लिए मौज़ूद होगी 3000 एमएएच बैटरी। इसके अतिरिक्त वेरिएंट में रियर डुअल कैमरा सेटअप हो सकते हैं। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल और सेंकेंड्री सेंसर 5 मेगापिक्सल का है।

Moto G6 Plus के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 5.93 इंच फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले होगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर काम करेगा। रैम 6 जीबी होंगे और इंटरनल स्टोरेज 64 जीबी होने की उम्मीद है। फोन में 3,200 एमएएच की बैटरी होगी। साथ ही इसमें भी डुअल रियर कैमरे दिए जा सकते हैं। एक रिपोर्ट में मोटो जी6 प्ले और मोटो जी6 की कीमत से पर्दा उठा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मोटो जी6 प्ले $199 (तकरीबन 13,000 रुपये) और मोटो जी6 $249 (16,200 रुपये) में दस्तक देगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous design
  • Compact and well-built
  • Clean and feature-laden software package
  • Bad
  • Average cameras
  • Facial recognition is slow and inaccurate
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and compact
  • Good battery life
  • Near-stock Android
  • Bad
  • Middling performance
  • Average cameras
  • Low-resolution display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.93 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  2. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  3. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.