लॉन्च से पहले Moto G6, Moto G6 Play के साथ Moto Z3 Play की जानकारियां लीक

अमेरिकी रिटेलर फ्राई इलेक्ट्रॉनिक्स के हवाले से Moto G6 और Moto G6 Play वेरिएंट लिस्ट देखे गए हैं। साथ ही Moto Z3 Play की तस्वीर भी अलग से लीक हुई है, जिससे फोन के लुक का स्पष्ट अंदाज़ा लगा है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2018 12:21 IST
ख़ास बातें
  • Motorola की Moto G6 सीरीज़ इसी महीने के अंत में देगी दस्तक
  • लीक और अफवाहों से सामने आ रहे हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन
  • Moto G6 और Moto G6 Play वेरिएंट लिस्टेड देखे गए

मोटोरोला स्मार्टफोन

Motorola की Moto G6 सीरीज़ इसी महीने के आखिर में दस्तक दे सकती है। जैसा कि मोटोरोला ने पहले कहा था कि वह नए स्मार्टफोन अप्रैल में उतारेगी। लीक और अफवाहों पर जाएं तो हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन और कीमत सामने आ रही है। अमेरिकी रिटेलर फ्राई इलेक्ट्रॉनिक्स के हवाले से Moto G6 और Moto G6 Play वेरिएंट लिस्ट देखे गए हैं। साथ ही  Moto Z3 Play की तस्वीर भी अलग से लीक हुई है, जिससे फोन के लुक का स्पष्ट अंदाज़ा लगा है। ध्यान रहे, Moto G6, Moto G6 Play और Moto G6 Plus हंगरियन साइट पर पहले ही लीक हो चुके हैं।

जाने-माने टिप्सटर रोलैंड क्वांट ने हाल में ट्विटर पर फ्राई इलेक्ट्रॉनिक्स से लीक हुई स्पेसिफिकेशन और कीमत से पर्दा उठाया था। ये जानकारी मोटो जी6 और मोटो जी6 प्ले के लिए थी। अब दोनों ही लिस्टिंग पेज हटा दिए गए हैं लेकिन उन्होंने स्क्रीनशॉट ले लिए थे। लिस्टिंग के मुताबिक, Moto G6 Play  में 5.7 इंच का एचडी प्लस मैक्सविज़न डिस्प्ले देखा गया है। अन्य जानकारियों में कहा गया है कि बैटरी 4000 एमएएच होगी, 13 मेगापिक्सल का रियर रैपिड फोकस कैमरा, 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, एक फिंगरप्रिंट सेंसर और कुछ मोटो गेस्चर फीचर होंगे। लिस्टिंग में इसकी कीमत $199.99 (तकरीबन 13,000 रुपये) देखी गई है। साथ ही ज़िक्र है कि इसकी शिपिंग 10 मई को शुरू होगी।
Advertisement

वहीं,  Moto G6 की बात करें तो इसके लिए कहा गया है कि हैंडसेट में 5.7 इंच का फुल एचडी प्लस मैक्स विज़न डिस्प्ले होगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। साथ ही बैक में 3डी ग्लास की सुरक्षा होगी। बैटरी 3000 एमएएच की होगी। 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। साथ ही एक गुमनाम क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी देखा गया है। इसके अलावा हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर, 4जी एलटीई सपोर्ट संभव है। लिस्टिंग में इसकी कीमत $249.99 (तकरीबन 16,300 रुपये) देखी गई है। शिपिंग की तारीख 17 मई हो सकती है। बता दें कि मोटो जी6 और जी6 प्ले की कीमतें पहले भी लीक हो चुकी हैं।

अब आते हैं Moto Z3 Play की लीक हुई जानकारियों पर। ऑनलीक्स और किलर फीचर्स को इसका श्रेय जाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हैंडसेट में 6 इंच का डिस्प्ले, गोलाकार डुअल कैमरा और डुअल टोन एलडीई फ्लैश का सपोर्ट आ रहा है। फोन में 3.55 मिलीमीटर का हेडफोन जैक भी होगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हैंडसेट में क्वालकॉम 636 प्रोसेसर होगा। जुगलबंदी के लिए दिए जा सकते हैं 6 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होगा। फोन को पावर देने के लिए मौज़ूद हो सकती है 3000 एमएएच की बैटरी। कैमरे को लेकर राज़ खुले हैं कि फोन में 12 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप होगा। सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल का हो सकता है। रिपोर्ट की मानें तो इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दायें किनारे पर दिया जा सकता है। यानी, लॉक बटन के बगल में।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and compact
  • Good battery life
  • Near-stock Android
  • Bad
  • Middling performance
  • Average cameras
  • Low-resolution display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.93 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.