मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन आज होगा भारत में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 मार्च 2017 09:52 IST
लेनोवो अपने मोटोरोला ब्रांड के मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन को बुधवार को लॉन्च करेगी। कंपनी इसके लिए नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। गौरतलब है कि लेनोवो ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के मौके पर बार्सिलोना में अपने मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था। हालांकि, मीडिया इनवाइट में सिर्फ मोटो जी5 प्लस का ज़िक्र है। मोटो जी को लॉन्च किया जाएगा या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। अच्छी बात यह है कि कंपनी ने पहले ही साफ कर दिया है कि मोटो सीरीज के कई स्मार्टफोन की तरह यह भी एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा

अन्य मोटो डिवाइस की तरह लेनोवो के यह स्मार्टफोन भी किफायती दाम वाला है। मोटो जी5 प्लस की कीमत 229 यूरो (करीब 15,300 रुपये) से शुरू होती है।


मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन में 5.2 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल)  डिस्प्ले है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 65 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन 2 जीबी, 3 जीबी या 3 जीबी रैम वेरिएंट में आएगा। इंटरनल स्टोरेज के लिए 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलेगा जबकि 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी होगा।

कैमरे की बात करें तो मोटो जी5 प्लस में 12 मेगापिक्सल का 'द मोस्ट एडवांस्ड' रियर कैमरा है जो डुअल ऑटोफोकस, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, अपर्चर एफ/1.7 और डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ आता है। मोटो जी5 प्लस में 3000 एमएएच की नॉन रिमूवेबल बैटरी है। बैटरी टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट करती है जिसके 15 मिनट की चार्जिंग में 6 घंटे तक के इस्तेमाल की बैटरी मिलने का दावा किया गया है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Turbo charging support
  • Near-stock Android Nougat experience
  • Quick fingerprint sensor
  • Bad
  • Heating issues
  • No LED indicator
  • Loudspeaker not very good
  • Low-light camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  4. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  5. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  6. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  8. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  9. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  10. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.