मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन 15 मार्च को होगा भारत में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 फरवरी 2017 20:06 IST
ख़ास बातें
  • मोटोरोला नई दिल्ली में करेगी लॉन्च इवेंट
  • इनवाइट में सिर्फ मोटो जी5 प्लस का ज़िक्र है, मोटो जी5 का नहीं
  • मोटो जी5 प्लस की कीमत 229 यूरो (करीब 15,300 रुपये) से शुरू होती है
मोटोरोला मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन को भारत में 15 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी मोटोरोला इंडिया ने इनवाइट भेज कर दी। बताया गया है कि मोटो जी5 प्लस को लॉन्च करने के लिए कंपनी नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित करेगी। गौरतलब है कि लेनोवो ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के मौके पर बार्सिलोना में रविवार को ही अपने मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था।

इनवाइट में सिर्फ मोटो जी5 प्लस का ज़िक्र है। इसके साथ मोटो जी को लॉन्च किया जाएगा या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। उम्मीद है कि इस दिन ही मोटोरोला मोटो जी5 को भी भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा। अन्य मोटो डिवाइस की तरह लेनोवो के ये नए स्मार्टफोन भी किफायती दाम वाले हैं। मोटो जी5 की कीमत 199 यूरो (करीब 14,000 रुपये) और मोटो जी5 प्लस की कीमत 229 यूरो (करीब 15,300 रुपये) से शुरू होती है।


दोनों स्मार्टफोन में स्क्रीन के नीचे होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटिग्रेटेड है। हालांकि, इन डिवाइस की सबसे अहम ख़ासियत है इनमें इंटिग्रेट किया गया गूगल असिस्टेंट। इससे पहले यह फ़ीचर एक्सक्लूसिव तौर पर सिर्फ पिक्सल स्मार्टफोन में दिया गया था। दोनों ही स्मार्टफोन मोटोरोला के एक्सक्लूसिव फ़ीचर जैसे मोटो डिस्प्ले, एक्शन, ट्विस्ट जेस्चर के साथ आते हैं। वहीं बड़े जी5 प्लस में एक ना वन-हैंड मोड भी दिया गया है। इसके साथ ही, दोनों फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। फोन लूनर ग्रे और फाइन गोल्ड कलर में मिलेंगे।
Advertisement

सबसे पहले बात करें मोटो जी5 की, तो इस फोन में 5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले और 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। फोन 2 जीबी और 3 जीबी रैम व 16 या 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज में मिलेगा। इसके अलावा स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) सपोर्ट भी होगा। मोटो जी5 में 2800  एमएएच की रिमूवेबल बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो मोटो जी5 में पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.0 और डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस का फ्रंट कैमरा है।

मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन में 5.2 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल)  डिस्प्ले है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 65 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन 2 जीबी, 3 जीबी या 3 जीबी रैम वेरिएंट में आएगा। इंटरनल स्टोरेज के लिए 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलेगा जबकि 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी होगा।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो मोटो जी5 प्लस में 12 मेगापिक्सल का 'द मोस्ट एडवांस्ड' रियर कैमरा है जो डुअल ऑटोफोकस, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, अपर्चर एफ/1.7 और डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ आता है। मोटो जी5 प्लस में 3000 एमएएच की नॉन रिमूवेबल बैटरी है। बैटरी टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट करती है जिसके 15 मिनट की चार्जिंग में 6 घंटे तक के इस्तेमाल की बैटरी मिलने का दावा किया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Turbo charging support
  • Near-stock Android Nougat experience
  • Quick fingerprint sensor
  • Bad
  • Heating issues
  • No LED indicator
  • Loudspeaker not very good
  • Low-light camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G5, Moto G5 Plus, Moto G5 India, Moto G5 Plus India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.